बारिश ने सताया तो कोहरे ने मुस्कुराया, किसानों को कोहरे से हुआ लाभ जानियें कैसे

इन दिनों अन्नदाता किसान सड़कों पर अपने लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। किसान मौसम संग भी लड़ाई लड़ते रहते हैं लेकिन इस बार सरकार से जारी है। जिले में हुई तेज़ बारिश से किसान खुश हैं। दरअसल, बारिश के बाद सोमवार की सुबह ग्रामीण क्षेत्र में जबरदस्त कोहरा रहा। सुबह बूंदाबांदी होने के बाद कोहरा छट गया और इसके बाद फिर हल्की धूप दिखाई दी।

आम जनता को जहां कोहरे ने सताया है तो वहीँ किसानों को मुस्कुराया भी है। हलकी धूप निकल जाने के बाद, लोगों ने सर्दी से कुछ राहत महसूस की, हालांकि शाम को फिर बादल बरसने से ठंड बढ़ गई।

बारिश ने सताया तो कोहरे ने मुस्कुराया, किसानों को कोहरे से हुआ लाभ जानियें कैसे

मौसम कभी ठंडा तो कभी गर्म हो रहा है। फरीदाबाद में कल का अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश और कोहरा से वैसे तो रबी की सभी फसलों को लाभ हुआ है, लेकिन सबसे ज्यादा गेहूं को हुआ है। रात को मौसम के तापमान में अचानक गिरावट के साथ ठंड का आसार बढ़ गया है।

किसानों के लिए कोहरा खुशियां लेकर आया। बारिश भी अच्छी पड़ी। सड़कों पर तो उदासी थी लेकिन खेतों में ख़ुशी थी। जब से गेहूं की बोआई की गई, तब से लेकर अब तक एक भी बारिश नहीं हुई थी, जिससे गेहूं में बदलाव धीरे-धीरे हो रहा था। अब बारिश हो चुकी है। बारिश होने के बाद जमीन में फुलावट आ गई।

खेती के लिए बारिश बहुत ज़रूरी मानी जाती है। अभी अगले तीन से चार दिनों तक मौसम की स्थिति यथावत बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है। किसान अब खरीफ की सब्जी घीया, तोरई, पेठा, करेला आदि भी लगाना शुरू कर देंगे। इन सब्जियों के लिए अब उपयुक्त मौसम भी आ गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

1 week ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago