Categories: Politics

रास नहीं आई मंत्री मूलचंद शर्मा को उनकी विधानसभा में लापरवाही, ठेकेदार हुए ब्लैक लिस्ट

बल्लभगढ़ स्थित रस्ट हाउस में नगर निगम, बिजली बोर्ड समेत डब्लूडी व फारेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों संग एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिवहन मंत्री व बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा द्वारा की गई।

बैठक में मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा उनकी विधानसभा क्षेत्र यानी कि बल्लभगढ़ में चल रहे विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर नकेल कसते हुए ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर दूसरा टेंडर जारी कर काम पूरा कराने के सख्त दिशा निर्देश दिए गए।

रास नहीं आई मंत्री मूलचंद शर्मा को उनकी विधानसभा में लापरवाही, ठेकेदार हुए ब्लैक लिस्ट

इसके अलावा बैठक में मंत्री ने मौजूद सभी अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट कह दिया कि सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा किए गए घोषणा के तहत जो भी कार्य अभी भी कछुए की चाल से चल रहे हैं उन्हें तीव्र किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही परिवहन मंत्री ने निगम के अधिकारियों को शहर में बनाए जा रहे ऑडिटोरियम, लघु सचिवालय व रैन बसेरा के अलावा शहर में चल रहे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश दिए।

वही विकास कार्यों की बाबत चर्चा करते हुए मंत्री ने निगम अधिकारियों से सेक्टर 3 गुडगांव कैनाल से लेकर तिगांव रोड तक करीब दो करोड़ की लागत से बनाई जाने वाली सड़क के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस सड़क के बनते ही बल्लभगढ़ से सेक्टर-10 की तरफ फरीदाबाद जाने के लिए बहुत ही सुगम हो जाएगी। जिसका लाभ आमजन भी उठा सकेंगे।

दरअसल, जहां लोग अभी तक के गांव से बल्लभगढ़ अथवा फरीदाबाद आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता था अब इस सड़क के माध्यम से यह परेशानी भी हल हो जाएगी। मंत्री ने बताया कि
डिवाइडर के दोनों तरफ 24-24 फुट की रोड और बाकी हिस्से में टाइल लगाने की योजना भी तैयार की जा चुकी है।

जल्द ही इस योजना को पूरा कराया जाएगा। उनका कहना यदि यह रोड डबल बन जाएगा तो जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। जहां अभी तक लोगों को घंटों जाम में इंतजार करना पड़ता था अब उनके लिए यह सफलता भी जल्दी उपलब्ध करवाई जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago