Categories: Trending

किसान आंदोलन : ठंड से बचने के लिए किसानों ने अपनाया यह देशी जुगाड़

भले ही ठंड अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया हो लेकिन उधर हरियाणा की कुंडली बॉर्डर पर डेरा जमाए कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन और उनका हौसला तूफान से भी तेज बुलंद हो रहा है। ठंड के बदलते मिजाज को देखते हुए किसानों के लिए हर पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं,

ताकि किसानों को ठंड से बचाया जा सके। जहां तिरपाल व टेंट के जरिए ठंड को रोक पाना असंभव हो रहा था। ऐसे में रातों-रात पराली और लकड़ी की सहायता से किसानों के लिए झोपडिय़ो को बनाकर तैयार किया गया।

किसान आंदोलन : ठंड से बचने के लिए किसानों ने अपनाया यह देशी जुगाड़

जिसे तैयार करने के लिए युवा किसानों ने रातभर आस-पास के गांव से पराली एकत्रित कर और झोपड़ी बनाने में अपना पूर्ण सहयोग किया।

हरियाणा में पिछले 2 दिन में हुई हल्की फुल्की बारिश में ठंड में काफी तेजी देखने को मिली है। जिसका प्रभाव आंदोलन कर रहे बुजुर्ग किसानों पर देखने को मिल रहा है। दरअसल, सड़क पर भारी मात्रा में पानी एकत्रित होने के चलते किसानों को टेंट रखने में काफी मशक्कत हो रही थी।

जिसके बाद ही युवा किसानों ने पराली और बल्लियों की सहायता से झोपड़ी खड़ी कर डाली। इस पराली की झोपड़ी में बारिश का पानी नहीं आ सकेगा और ठंड से भी बचाव में काफी सहायता मिलेगी।

वही धरना प्रदर्शन कर रहे कुंडली से 2 किसानों की मौत के बाद माहौल काफी गमगीन हो गया था।।जिसके बाद मुख्य मंच से मृतक किसानों को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वहीं उक्त किसानों के संघर्ष को सदैव यात्रा करने की घोषणा भी हुई। वही मंच से घोषणा करते हुए यह भी बताया गया कि बुजुर्ग किसानों को ठंड से बचाव के लिए हर नामुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं और यह प्रयास रंग भी लाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago