महामारी से लड़ने के लिए फरीदाबाद में रोज़ाना तैयार हो रही इतने लाख सीरिंज

माहमारी से लड़ना सभी को है। देश हो या विदेश सभी जगह महामारी अपना आतंक फैला रही है। इस महामारी से लड़ने के लिए जिले में रोज़ाना 24 लाख सीरिंज तैयार हो रही हैं। महामारी से निपटने के लिए देश की कंपनियों व वैज्ञानिकों ने जहां कोरोना वैक्सीन तैयार कर लोगों को राहत देने का कार्य किया है। वहीं फरीदाबाद ने भी इस बीमारी से निपटने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाई है।

फरीदाबाद देश की उन्नति में हमेशा से सहयोग देता रहा है। जनता को सीरिंज उपलब्ध करवाने में जिला अब तत्त्पर है। वैक्सीन के आने के बाद देश में पहले चरण में 30 करोड़ लोगों को टीके लगाए जाएंगे, इसके लिए सीरिंज का निर्माण फरीदाबाद की मशहूर कंपनी हिन्दुस्तान सीरिंज ने किया है।

महामारी से लड़ने के लिए फरीदाबाद में रोज़ाना तैयार हो रही इतने लाख सीरिंज

यहां से तीन महीने में 30 करोड़ सीरिंज की सप्लाई होगी। पिछले महिने केंद्र सरकार को 6 करोड़ सीरिंज भेजी जा चुकी है। यह जानकारी देते हुए कंपनी के सीनियर चीफ जनरल मैनेजर प्रदीप सरीन ने बताया कि हिंदुस्तान लीवर कंपनी प्वाइंट-5 एम.एल. की सीरिंज बना रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी इस टीकाकरण के युद्ध अभियान में पूरी तरह से तैयार हैं और प्रति घंटा एक लाख से अधिक सीरिंज बनाई जा रही है।

दिसंबर माह में 6 करोड से अधिक सीरिजें सरकार को कंपनी द्वारा उपलब्ध करवाई गई हैं। पिछले एक साल से जहां देश लगातार महामारी से लड़ रहा है वहीँ अब इसके आ जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

वैक्सीन के साथ जो सीरिंज लगाई जानी हैं वह सीरिंजें आम सीरिंजों से अलग है, क्योंकि इस सीरिंज को एक बार उपयोग करने के बाद दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। पहली बात तो सीरिंज में लगने वाली नीडल सीरिंज के साथ ही जुड़ी है, जिसे खींचने पर अलग नहीं किया जा सकता। दूसरी बात यह है कि सीरिंज में वैक्सीन डालने के बाद और मरीज को लगाते समय सीरिंज की वैक्सीन खत्म होते ही यह अपने आप ही लॉक हो जाती है, जिसे दोबारा पीछे नहीं किया जा सकता।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago