एनआईटी 1 में कंबल के शोरूम में लगी भीषण आग, जान – माल का भारी नुकसान

जिले की सबसे बड़ी मार्किट नंबर 1 में बुधवार रात किसी दुकान में भीषण आग लग गयी। एनआईटी-एक स्थित ब्लॉक सी में कल रात करीब 1.00 बजे कंबल के शोरूम भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जलकर मौत हो गई। यहां देवेंद्र भाटिया परिवार जे साथ रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी बेटा और मां हैं। आग में झुलसने से देवेंद्र की 75 वर्षीय मां शकुंतला देवी की मौत हो गई।

नया साल किसी के लिए खुशियां लेकर आया तो किसी के लिए गम। भाटिया परिवार के लिए यह साल सबसे मनहूस हो गया है। शोरूम के ऊपर ही दुकान संचालक अपने परिवार सहित रहते हैं।

एनआईटी 1 में कंबल के शोरूम में लगी भीषण आग, जान - माल का भारी नुकसान

पूरा परिवार हुआ हर तरह से बरबाद कल रात आग के कारण। मृतका शोरूम के पीछे की तरफ बने एक कमरे में सो रही थी। आग के कारणों का अभी कुछ पता नहीं लगा है। परिवार के अन्य लोगों ने पड़ोसी की छत से नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने शव घर से निकालकर बादशाह खान अस्पताल भिजवा दिया है। फ़ायर ब्रिगेड ने क़रीब पांच घंटे की मशक़्क़त के बाद आग पर क़ाबू पाया। दिल्ली जूस वाली गली में आग लगी है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग इतनी विकराल थी कि ऊपर बने मकान को भी चपेट में ले लिया। मां को बचाने की कोशिश में शोरूम मालिक भी झुलस गया। देर रात से सुबह नौ बजे तक 16 गाड़ियां फायर बिग्रेड की आ चुकी हैं। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र भाटिया कपड़ों का व्यापार करते हैं। घर के प्रथम तल पर उन्होंने कपड़ों का गोदाम बनाया हुआ है। रात में वे दूसरे तल पर पत्नी और बेटे के साथ सो गए थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago