Categories: Press Release

फरीदाबाद जिले का महाभारत कालीन नाम तिलपत रखा जाये : – गौरव तंवर

फरीदाबाद: अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के द्वारा होटल शहनाई में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री गौरव तंवर ने प्रधान मंत्री और प्रदेश के मुख्य मंत्री से मांग की फरीदाबाद जिला का नाम बदलकर उसका असली महाभारत कालीन नाम “तिलपत” रखा जाये।

उन्होंने बताया के भगवान् श्री कृष्णा ने दुर्योधन से पांडवो के लिए पांच गांव देने की मांग की थी वे पांच गांव थे पानीपत, सोनीपत, इंद्रप्रस्थ, बागपत और तिलपत जिनको देने के लिए दुर्योधन तैयार नहीं हुआ था और उसके कारण ही करुक्षेत्र में महाभारत का युद्ध हुआ।

फरीदाबाद जिले का महाभारत कालीन नाम तिलपत रखा जाये : - गौरव तंवर

हरियाणा में महाभारत कालीन स्थान है जो वर्तमान में जिले है कर्ण की नगरी करनाल , महाभारत का रणक्षेत्र कुरुक्षेत्र, पांडवो के पांच गाँवों में से दो गांव पानीपत और सोनीपत। कुछ वर्षो पूर्व प्रदेश के मुख्य मंत्री ने गुडगाँव का नाम गुरु द्रोणाचार्य का गांव गुरुग्राम कर दिया जिसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते है।

हरियाणा सरकार के द्वारा गीता जयंती आयोजन किया जाता है जोकि एक सराहनीय कार्य है। जिस प्रकार सरकारों ने बॉम्बे , मद्रास ,कलकत्ता , बैंगलोर , फैजाबाद और अलाहबाद के नाम बदलकर उनके प्राचीन नाम मुंबई, चेन्नई ,कोलकाता , बंगलुरु , अयोध्या और प्रयागराज कर दिए ठीक उसी प्रकार हमारे जिले फरीदाबाद को भी उसके प्राचीन महाभारत कालीन नाम “तिलपत ” प्रदान किया जाये।

हमे अपने प्राचीन ऐतिहासिक 5000 साल पहले के महाभारत कालीन नाम से वंचित नहीं रखा जाये । तिलपत को श्रीश्री किशोरीशरण जी बाबा सूरदास जी महाराज ने लोगो की आस्था का केंद्र बनाने में एहम योगदान दिया और उसकी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य किया।

आज हमने प्रधान मंत्री और प्रदेश के मुख्य मंत्री को अपना मांग पत्र स्पीड पोस्ट के द्वारा भेज दिया है। जिसमे हमने उनसे मिलने का भी समय माँगा है इसके अलावा जन जन को इस आंदोलन से जोड़ने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जायेगा।

इस प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के सस्थापक एवं संरक्षक नरेंद्र गुर्जर, महेश फागना, महेश लोहमोड़, रवि नागर, ऋषिराज चपराना, योगेंद्र बसोया, देवेंद्र तवर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago