फरीदाबाद पुलिस एक बार फिर से हुई जीवन रक्षक साबित, बचाई युवक की जान

थाना प्रबंधक सेक्टर 58 इंस्पेक्टर अनिल ने पुलिस का मानवीय चेहरा दिखाते हुए सराहनीय कार्य किया है उन्होंने ना केवल घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया बल्कि मौके पर अपने एटीएम कार्ड से पेमेंट कर घायल को एडमिट करा कर उसकी जान बचाई है।

आपको बता दें कि मामला दिनांक 6 जनवरी 2021 का है। बिहार के रहने वाले उमेंद्र सिंह अपने परिवार सहित केशव कॉलोनी में रहते हैं। उमेंद्र की बहन और उनके जीजा टुनटुन सिंह (आरोपी) भी थोड़ी दूर उसी गली में केशव कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं।

फरीदाबाद पुलिस एक बार फिर से हुई जीवन रक्षक साबित, बचाई युवक की जान

सुबह करीब 8:30 बजे उमेंद्र की बहन रोती हुई उनके पास आई और कहने लगी कि उनके पति टुनटुन सिंह उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। जिस पर उमेंद्र, उसका लड़का रजनीश और अभिषेक, टुनटुन सिंह को समझाने के लिए उसके घर पर गए।

आरोपी टुनटुन सिंह अपने साले उमेंद्र को गालियां देने लगा और गुस्से में आकर अंदर से चाकू निकाल कर लाया और सीधा उमेंद्र सिंह के लड़के रजनीश की छाती पर वार किया और उमेंद्र सिंह के पैर पर मारा और अभिषेक के ऊपर भी वार किया जिससे उसको भी चोटें आई।

रजनीश को दिल के नजदीक चाकू लगने से उसकी हालत उसी वक्त बहुत नाजुक हो गई थी जिसको नजदीकी अस्पताल पवन में दाखिल किया गया। घटना के बारे में सूचना मिलते ही थाना प्रबंधक सेक्टर 58 इंस्पेक्टर अनिल मौके पर पहुंचे तो पता चला कि घायल लड़के रजनीश को सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया जा रहा है।

लड़के की हालत नाजुक देख कर इंस्पेक्टर अनिल ने लड़के को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराने के लिए कहा, जिस पर परिवार ने कहा कि उनके पास किसी बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए पैसे नहीं है।

इंस्पेक्टर अनिल ने मानवता का फर्ज निभाते हुए घायल लड़के रजनीश को तुरंत क्यूआरजी सेंट्रल हॉस्पिटल सेक्टर 16 दाखिल करा दिया और प्रारंभिक राशि अपने एटीएम कार्ड से डेबिट करा दी।

उपरोक्त घटना पर तुरंत प्रभाव से इंस्पेक्टर अनिल ने संज्ञान लेते हुए आरोपी टुनटुन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर और फरार आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की।

इंस्पेक्टर अनिल की देखरेख में गठित की गई टीम ने आज आरोपी टुनटुन सिंह को दिल्ली से चाकू सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डॉक्टर अर्पित जैन डीसीपी मुख्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि कि आरोपी टुनटुन सिंह ओमान, कतर देश में नौकरी करता है। लॉक डाउन होने की वजह से वापस इंडिया आ गया था।

उन्होंने आगे बताया कि घायल लड़के रजनीश के तीन ऑपरेशन किए गए हैं जिसकी हालत अभी ठीक है और वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने आरोपी को आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago