Categories: Entertainment

शाही परिवार की बेटी हैं इस क्रिकेटर की पत्नी, जानिये कौन हैं ये

8 जनवरी यानी की आज सागरिका घाटगे का जन्मदिन है सागरिका घाटगे  का जन्म कोल्‍हापुर महाराष्ट्र में हुआ था।वह एक भारतीय मॉडल और फिल्म अभिनेत्री हैं जिन्होंने 2007 में चक दे! इंडिया में प्रीती सभरवाल की भूमिका के साथ अपनी शुरुआत की थी।

शाही परिवार की बेटी हैं इस क्रिकेटर की पत्नी, जानिये कौन हैं ये

चक दे! इंडिया फ़िल्म में उनकी एक्टिंग बहुत ही शानदार रही। लोगों ने उनका रोल काफ़ी पसंद भी किया था। सागरिका घाटगे नेशनल लेवल पर हॉकी प्लेयर भी रह चुकी हैं साल 2017 में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी कर ली थी। सागरिका के जन्मदिन पर आज आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

विजयेंद्र घाटगे

यह बात बहुत ही काम लोग जानते है कि सागरिका एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता विजयेंद्र घाटगे हिंदी सिनेमा के एक मशहूर अभिनेता रहे हैं। वहीं सागरिका की दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर की बेटी थीं।

जाहिर खान

साल 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। यह दोनो एक दूसरे को एक लंबे समय से डेट कर रहे थे। सागरिका और जहीर खान का रिश्ता उस समय लोगों के सामने आया जब दोनों साथ में युवराज सिंह और हेजल कील के रिसेप्शन पर पहुंचे थे। उनको एक साथ देखा गया था ।

सागरिका और जाहिर एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिए हुई।इंटरव्यू में सागरिका ने कहा था, ‘मैं और जहीर हमारे दोस्त ऋतिक के जरिए मिले थे। मैं जब भी ऋतिक से मिलती थी तो कहती थी कि जहीर एक अच्छा लड़का है।’एक इंटरव्यू में जाहिर खान ने बतया था की उन्होंने ही पहले सागरिका के पिता से शादी की बात की थी। उसके बाद दोनो के पिता की मुलाकात हुई थी। और दोनो के परिवार इस रिश्ते के लिए मान गए।

सागरिका घाटगे ने ना सिर्फ हिंदी बल्कि मराठी व पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है सागरिका घाटगे को फ़िल्म चक दे! इंडिया में बेस्ट सपोर्टिंग स्क्रीन अवॉर्ड दिया गया था। सागरिका जब पढ़ाई कर रही थीं तभी से उन्हें ऐड व फिल्मों में काम करने के ऑफर आने लगे थे।

Written By :- Radhika Chaudhary

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago