फरीदाबाद के सेक्टर-3 के पास गुरुग्राम नहर पर छह लेन पुल बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। हो सकता है कि टेंडर इसी महीने खुलने जाए। इसके बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद पुल से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को जाम से निजात मिल जाएगी।
यह पुल 1 ओर सेक्टर 3 तो दूसरी ओर सेक्टर-7 व 8 को जोड़ता है। पुल के पास वाले चौराहे से सेक्टर-6 औद्योगिक क्षेत्र में आने व जाने के लिए सैकड़ों बड़े वाहन गुजरते हैं। इसी वजह से इस चौक पर अक्सर जाम लग जाता है। यातायात पुलिस की तैनाती रहती है, लेकिन पुल संकरा होने की वजह से काफी परेशानी हो रही है।

पुल के दूसरी ओर की सड़क सीधे राजा नागर सिंह मार्केट को पार करते हुए तिगांव रोड को जोड़ती है। सेक्टर-10 की ओर जाने के लिए भी इसी पुल का प्रयोग किया जाता है। सिही गांव व आधा दर्जन कालोनियों की कनेक्टिविटी इसी चौराहे व पुल से होती है।
यहां फिलहाल संकरा पुल बना हुआ है जो काफी पुराना है। वाहनों के अत्यधिक दबाव के चलते सिचाई विभाग ने यहां छह लेन पुल बनाने की योजना तैयार की।
पुल के निर्माण पर लगभग 5 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले यहां पर पुराने पुल को तोड़ा जाएगा। इसके लिए यातायात को सेक्टर-4 की तरफ बने पुल, सिही गांव की तरफ बने पुल व बाईपास रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
टेंडर प्रक्रिया इसी महीने पूरी होने की उम्मीद जतायी जा रही है। इसके बाद यहां काम शुरू हो जाएगा। पुल निर्माण कार्य शुरू होने के 9 माह में पूरा करा दिया जाएगा।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…