फरीदाबाद : कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने बल्लभगढ़ से सोहना तक टूटी सड़क पर जबरन टोल वसलूने का मुद्दा उठाया है। विधायक ने अपने एनआइटी विधानसभा क्षेत्र में बल्लभगढ़-सोहना मार्ग स्थित टोल बैरियर पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और टोल वसूलने वाली कंपनी रिलायंस के अधिकारियों की बैठक में चेतावनी दी है
वही चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द इस टूटे मार्ग को सुगम नहीं कराया तो क्षेत्र की जनता टोल बैरियर उखाड़ फेंकेगी और वे क्षेत्र की जनता के साथ खड़े होंगे।

नीरज शर्मा ने बताया कि उन्होंने विधायक बनते ही 25 नवंबर 2019 को पीडब्ल्यूडी विभाग संभाल रहे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात कर उन्हें इस सड़क की दुर्दशा सुधरवाने के लिए पत्र भी सौंपा था। इस मार्ग पर पाली चौक,सरूरपुर, गौंछी चौक के पास एक बड़ा हिस्सा पिछले पांच साल से टूटा पड़ा है।
यहां टोल वसूलने के बावजूद कोई सुविधा वाहन चालकों को नहीं दी जा रही है। लाेग बल्लभगढ़ से धौज तक न सिर्फ टूटी रोड के कारण जाम का बल्कि टोल बैरियर पर भी दुर्व्यवहार का शिकार होते हैं। विधायक ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता को परेशान नहीं होने देंगे।
शर्मा का कहना है कि इस टोल रोड पर बिना सुविधाएं दिए जबरन टोल वसूलवाने में सरकार भी रिलायंस कंपनी का साथ दे रही है। इसका विरोध वे विधानसभा के बजट सत्र में आवाज भी उठाएंगे।
शर्मा ने बताया कि टोल रोड का उन्होंने रिलायंस टोल के प्रबंधक बालकिशन के साथ निरीक्षण किया तो निम्न खामियां पाई। निरीक्षण के दौरान खुद प्रबंधक भी उनके साथ आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…