बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क, पशु चिकित्सक को देनी तुरंत देनी होगी जानकारी।

जिले में बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। विभाग की टीम ने शनिवार को गांव धौज और बड़खल स्थित पॉल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया। फार्म संचालकों के साथ बैठक भी की। उन्हें फ्लू से बचाव के लिए जागरूक किया और सावधानियां बताई गईं।

पॉल्ट्री फार्म मालिकों व घरेलू मुर्गी पालन करने वालों को बर्ड फ्लू बीमारी के बारे में अहम जानकारी दी। जिला पशुपालन अधिकारी नीलम आर्य ने मुर्गी पालकों से विशेष एहतियात बरतने के लिए कहा। उन्होंने गांव चंदावली, जाजरू, मलेरना आदि गांव वासियों को बर्ड फ्लू के लक्षण के प्रति जागरूक किया।

बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क, पशु चिकित्सक को देनी तुरंत देनी होगी जानकारी।

जिला पशुपालन अधिकारी नीलम आर्य ने कहा कि पॉल्ट्री फार्मों संचालकों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के आदेश जारी किए गए हैं। क्षेत्र में ठंड व अन्य किसी कारण से यदि मुर्गियों के बीमार होने व मरने का मामला सामने आता है तो इसकी जानकारी पशु चिकित्सक को देनी होगी। इसके अलावा विभाग में शिकायत की जा सकती है।

जिला पशुपालन अधिकारी नीलम आर्य ने बताया कि अभी तक जिले में किसी भी पक्षी में बर्ड फ्लू का कोई लक्षण नहीं मिला है। यह एवियन इनफ्लुएंजा वायरस एच5एन1 से पक्षियों में फैलता है। पक्षियों से मनुष्य में भी फैलने का खतरा रहता है।

मुख्य रूप से मुर्गी, टर्की मोर और बतख में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इस बीमारी में पक्षियों को बहुत तेज बुखार हो जाता है, बहुत तेज प्यास लगती है, चलने फिरने में बहुत दिक्कत होती है गर्दन टूटने लगती है। पक्षी 24 घंटे के दौरान मर जाता है।

जिला पशुपालन अधिकारी नीलम आर्य ने कहा कि पॉल्ट्री फार्मों पर कीटाणु नाशक घोल का छिड़काव करें। किसी भी तरीके से बाहर से आने वाले वाहन को भी कीटाणु नाशक घोल से गुजरने की सलाह दी गई है। सभी मुर्गी पालकों से बाहर से किसी भी तरीके की पॉल्ट्री से संबंधित सामान मंगवाने से भी परहेज करने की सलाह दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago