Categories: Entertainment

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने किया फैमिली प्लैनिंग को लेकर ये खुलासा जानिए क्या कहां

बॉलीवुड में बहुत से कपल अब पैरेंट्स बन चुके हैं हाल ही में अभी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मां बनी हैं, अब बॉलिवुड फैन्स प्रियंका चोपड़ा के घर से गुडन्यूज आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा भी बच्चों को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्हे बच्चे बेहद पसंद हैं और वह निक जोनस के साथ ढेर सारे बच्चे चाहती हैं।

प्रियंका ने कुछ समय पहले एक मैग्जीन को दिए गए इंटरव्यू में अपनी फ्यूचर फैमिली का खुलासा किया। उन्होंने बताया, मैं जितने ज्यादा हो सके उतने बच्चे चाहती हूं। मैं कह नहीं सकती कि क्रिकेट टीम भी तैयार हो जाए। यह देख कर ये साफ हो गया था कि प्रियंका बच्चो को लेकर कितनी एक्साइटेड हैं। बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में शादी की थी।शादी के बाद से ही प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने किया फैमिली प्लैनिंग को लेकर ये खुलासा जानिए क्या कहां

एक इंटरव्‍यू के दौरान प्रियंका से बेबी प्‍लान करने के बारे में पूछा गया था। इस सवाल पर प्रियंका ने बताया, अब वह सच में इसके लिए इंतजार नहीं कर सकती हैं।

जब भी भगवान हमें ये खुशी देंगे, तब हमारी जिंदगी सच में बदल जाएगी, हम दोनों ही बच्‍चा चाहते हैं।’ प्रियंका मां बनने को लेकर बहुत एक्‍साइटेड हैं। इससे पहले प्रियंका बता चुकी हैं कि बच्‍चा और लॉस एंजलेस में अपना घर उनकी प्रायोरिटी लिस्‍ट में सबसे ऊपर है। प्रियंका और निक ने ये भी कहा हमें बच्‍चे चाहिए और सही समय आने पर ये हो जाएगा।

प्रियंका चोपड़ा अपने करियर में तो शिखर पर हैं ही और साथ ही उनकी मैरिड लाइफ भी बहुत अच्‍छी चल रही है। बता दे प्रियंका चोपड़ा ने यह भी कहा कि भले ही कल्चर बैकग्राउंड या उम्र का फर्क रहा हो लेकिन उनके और निक के रिश्ते के बीच ये सब कभी नहीं आया। प्रियंका और निक के रिश्ते में उनकी उम्र का फासला और दोनों का एकदम अलग कल्चर होने पर वह एक दूसरे को समझते है और सपोर्ट करते हैं।

प्रियंका बताती हैं, इन सबसे जरा भी दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने कहा की लेकिन हा एक नॉर्मल कपल की तरह, आपको एक-दूसरे की आदतें समझनी होती हैं और देखना होता है कि आपके पार्टनर को क्या पसंद है,और क्या नहीं। इसलिए मुश्किलों से ज्यादा इसमे अडवेंचर है। हम दोनों के लिए यह जरा भी कठिन नहीं था। बता दे की प्रियंका और निक ने एक दूसरे को डेट किया और उसके बाद ही शादी करने का फैसला किया।

प्रियंका ने बताया कि कोविद के दौरान उन्हें रिलेशनशिप के मायने समझ में आए। उन्होंने ये भी बताया कि क्वॉरंटाइन ने हमें साथ में काफी वक्त गुजारने का मौका दिया, जिसके लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं। क्योंकि हम दोनों के ही करियर ऐसे हैं जिनमें एक-दूसरे के लिए वक्त निकालना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि हम दोनों ही अपने काम में बिजी रहते हैं। क्वॉरंटाइन ने हमें साथ में वक़्त बिताने का मौका दिया।

Written By :- Radhika Chaudhary

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago