महासचिव ने किया जिले के रेडक्राॅस सोसाइटी का निरिक्षण, सभी कार्याें की ली जानकारी

गुरूवार को हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के महासचिव डीआर शर्मा ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद का दौरा किया। जिला रेडक्राॅस सोसाइटी के सचिव विकास कुमार ने कार्यों का मुआयना लिया गया। इस दौरान महासचिव ने महामारी के दौरान रेडक्रॉस के वालिंयटर के अलावा सोसायटी के साथ मिलकर बचाव कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं को प्रशंसा-पत्र भी वितरित किए तथा जरूरतमंद लोगों को कम्बल भी बांटे।
इसके उपरांत डीआर शर्मा ने उपायुक्त यशपाल यादव से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की, जहां उन्होंने जिला रेडक्रास सोसायटी फरीदाबाद के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

महासचिव ने किया जिले के रेडक्राॅस सोसाइटी का निरिक्षण, सभी कार्याें की ली जानकारी

उपायुक्त यशपाल ने डीआर शर्मा को बताया कि राजभवन में हुई बैठक के दौरान लिए गए सभी फैसलों को जिला रेडक्रास सोसायटी फरीदाबाद ने उन सभी कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों को पहुंचाने के लिए बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा चलाई जा रही मानव कल्याणकारी गतिविधियों की सराहना की। जिनमें मुख्य तौर पर रैन बसेरों का प्रबंध, कम्बल वितरण, सर्दी में अलाव करना, महामारी से बचाव हेतु जागरूकता सेमिनारों का आयोजन, सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय गठित करने, दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों की सहायता, जागरूकता कार्यकर्मों सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत, नशा मुक्त भारत का सपना, रैडक्रॉस चिन्ह के दुरुपयोग को रोकने, स्वास्थ्य जाँच शिविरों के आयोजन बारे तथा रक्तदान-जीवनदान की सराहना की।


इस अवसर पर डीआर शर्मा ने यह भी बताया कि इस समय ऑनलाइन बेसिक फस्र्ट एड प्रणाली में ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन प्रशिक्षण तथा ऑनलाइन प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र लिया जा सकता है। अब चालक लाइसेंस अभ्यर्थियों को रेडक्रॉस कार्यालय तथा प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण हॉल में जाने की आवश्यकता नहीं है।

अपनी सहुलियत अनुसार प्रशिक्षण की तिथि तथा समय चुना जा सकता है और अपने निवास व कार्यस्थल पर रहते हुए प्रशिक्षण लिया जा सकता है। इस अवसर पर जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार सचिव, सहसचिव बिजेंद्र सौरोत तथा सहायक पुरुषोत्तम सैनी आदि मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago