प्रदेश नहीं जी हाँ देश में सबसे प्रदूषित शहर बन गया है फरीदाबाद, जानिये कैसे हैं हालात

जिले में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। हवा लगातार ज़हरली होती जा रही है। प्रदूषण से लोगों को साँसें लेने में तकलीफ हो रही है। जिले में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। फरीदाबाद का कल एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 447 दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 9 गुना अधिक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से गुरुवार को देश भर के 126 शहरों का एयर बुलेटिन जारी किया गया।

लगातार बढ़ते जा रहे प्रदूषण से लोग परेशान हैं। देश में फरीदाबाद का कल एक्यूआई सबसे अधिक रहा। दूसरा सबसे अधिक एक्यूआई दिल्ली व गाजियाबाद में दर्ज किया गया।

प्रदेश नहीं जी हाँ देश में सबसे प्रदूषित शहर बन गया है फरीदाबाद, जानिये कैसे हैं हालात

फरीदाबाद का नाम लगातार प्रदूषण के मामले में बदनाम होता जा रहा है। जिले में प्रदूषण की रोकथाम के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू है। इसके बावजूद वायु गुणवत्ता सूचकांक में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।देशभर में सबसे प्रदूषित शहरों में श्रेणी में फरीदाबाद पहले नंबर पर रहा है। दूसरे नंबर पर दिल्ली और गाजियाबाद शहर हैं।

बढ़ती ठंड के कारण लोग ठिठुर रहे हैं। जिले में काफी कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा है, जो प्रदूषण का बड़ा कारण है। इसके साथ ही वाहनों से होने वाला प्रदूषण भी काफी अधिक है। पिछले तीन दिनों से हवा की गति पूरी तरह से थमी हुई है और धुंध के साथ ठंड भी बढ़ रही है।

लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बीते एक सप्ताह से प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों बारिश होने और हवा चलने की वजह से प्रदूषण के स्तर में कमी आई थी। पिछले कुछ दिनों का हाल कुछ ऐसा है 14 जनवरी 447 13 जनवरी 367 12 जनवरी 260 बढ़ती ठंड और बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए समस्या बनता जा रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago