फरीदाबाद में सीज़न का सबसे घना कोहरा, दूर क्या पास का भी नहीं दिखाई दे रहा

जिले में ठंड के साथ – साथ कोहरा भी अधिक होता जा रहा है। ज़बरदस्त ठंड साथ में घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। कड़ाके की सर्दी लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है।शहर कोहरे में लिपटा हुआ है। बुधवार रात से शुरू हुई कोहरे ने बृहस्पतिवार को भी ट्रैफिक की रफ्तार पर ब्रेक लगाए रखा। हालांकि दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

इतना घना कोहरा हो रहा है कि दूर का तो छोड़ए पास का भी नहीं दिखाई दे रहा है। कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता 10 मीटर से भी कम बनी रही। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।

फरीदाबाद में सीज़न का सबसे घना कोहरा, दूर क्या पास का भी नहीं दिखाई दे रहा

कोहरे के साथ – साथ ओस भी पड़ रही है। महामारी के मामले भी ठंड में लगातार बढे हैं। कोहरे के कारण बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा अभी और परेशान करेगा। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने के लिए लोगों को कहा है। दृश्यता काफी कम रही कल। इस वजह से सड़कों पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर को धूप खिलने से आमजन को राहत मिली। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी कुछ दिन और कोहरा छाया रहेगा।

जिले में लगातार प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। कल सुबह छह बजे के आसपास घना कोहरा छाना शुरू हो गया जो 11 बजे तक रहा। सुबह नौकरी के लिए निकले आमजन को अपने वाहनों की लाइटें जलानी पड़ी

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago