क्राइम ब्रांच 30 प्रभारी इंस्पेक्टर विमल की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर धौज थाना क्षेत्र से आरोपी सुंदर को स्विफ्ट गाड़ी में अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना धौज में अवैध हथियार रखने के जुर्म के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुंदर पुत्र राजन, मांगरिया गांव का रहने वाला है और मोस्ट वांटेड अपराधी मनोज मांगरिया का साथी है।

मनोज मंगरिया ने ही आरोपी को अपने परिवार की सुरक्षा के लिए कट्टा उपलब्ध करवाया था।आरोपी के अनुसार वह इसके अलावा अन्य किसी प्रकार की वारदात में शामिल नहीं है।
आरोपी का भाई अशोक उर्फ पाटिल इससे पहले ही मनोज भाटी हत्याकांड में जेल में सजा काट रहा है। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…