Categories: Politics

कृषि कानून बना गणतंत्र दिवस के लिए सजा, तो किसानों को रोकने के लिए पूर्व सैनिक ने हाथ जोड़ा

देशभर में हर वर्ष धूमधाम से मनाए जाने वाले 26 जनवरी यानी कि गणतंत्र दिवस समारोह पर इस बार कृषि कानूनों का विरोध कर रहे सैकड़ों किसान टकटकी लगाए अपने आक्रोश के जरिए सरकार को जिताने की फिराक में है।

जहां पहले ही किसानों द्वारा 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकालने की चेतावनी दी जा चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर पूर्व सैनिकों ने किसानों से अपील करते हुए गणतंत्र दिवस पर किसी भी तरह की खलल ना डालने की अपील की है।

कृषि कानून बना गणतंत्र दिवस के लिए सजा, तो किसानों को रोकने के लिए पूर्व सैनिक ने हाथ जोड़ा

हाल ही में दिल्ली में सेना के सेवानिवृत्त अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें उन्होंने किसानों के नाम पर एक पत्र जारी करते हुए अपील की है। पत्र में उनके माध्यम से कहा गया है कि हमें पूरा विश्वास है कि आंदोलनकारी किसान ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे सेना और देशवासियों का मान कम हो।

फिर भी कुछ लोगों द्वारा इस तरह के बयान आ रहे हैं। इसलिए किसान संगठनों को इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि असमंजस की स्थिति साफ हो सके।

दूसरी तरफ लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी और ले. ज. डॉ. डीपी वत्स ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री द्वारा गया उद्घोष जय जवान जय किसान केवल एक नारा नहीं है, यह देश की सच्ची भावना है।

देश का सैनिक सीमा पर डटकर दुश्मनों से रक्षा करता है तो किसान अपने खेतों में अन्न उगाकर देश का पेट भरता है। इतिहास गवाह है कि दूसरे देशों से युद्ध के समय किसानों ने सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है और विजय दिलाई है।

पूर्व सैनिकों ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह एक आधिकारिक कार्यक्रम होता है और यह देश की प्रतिष्ठा और सम्मान के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि किसान इस दिन दर्शक दीर्घा में बैठें और सेना का मनोबल बढ़ाएं।

बैठक में रि. ब्रिगेडियर डा. भुवनेश चौधरी, कन्हैया लाल सिंह, आरके बग्गा, मोहित शर्मा, रि. कमांडर वीएम त्यागी, लेफ्टिनेंट यूएस बोरा, सीपीओ रंजीत सिंह, कोमल सिंह, एसवी सिंह, जय चंद, कर्नल संतपाल, अजीत सिंह, आजाद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, डीके चौधरी, भूपेंद्र सिंह, राज सिंह आदि मौजूद रहे ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago