Categories: CrimeFaridabad

चाकू मारकर व्यक्ति को घायल करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र व उनकी टीम ने वर्ष 2020 में आरोपियों द्वारा व्यक्ति को चाकू मारकर घायल करने के मामले में आरोपी महेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी को गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर नीलम बाटा रोड से गिरफ्तार किया गया और उसे अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें उससे उसके साथियों के बारे में पूछताछ की गई।

चाकू मारकर व्यक्ति को घायल करने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

आपको बता दें कि अगस्त 2020 में आरोपी ने अपने पांच अन्य साथियों श्याम, नवीन, कप्तान, सुनील और विनोद के साथ मिलकर शराब के नशे में छाँयसा थाना क्षेत्र में स्थित मौजपुर ठेके के पास दो व्यक्तियों मान महेंद्र उर्फ पिल्लू व चंचल को किसी झगड़े के चलते चाकू मारकर घायल कर दिया था।

पीड़ित की शिकायत पर थाना छाँयसा में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 148,149, 323, 326, 307, 506 और 201 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

इस मामले में दो आरोपी नवीन और कप्तान पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बाकी बचे तीन आरोपियों को PO घोषित किया जा चुका है। पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करके अदालत में पेश करेगी।

आरोपी महेश पुत्र महावीर फरीदाबाद के मोहना गांव का रहने वाला है जिसे पुलिस रिमांड पूरा होने पर अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago