Categories: Government

पूर्व बजट की बैठक में वित्त मंत्री के आगे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने केंद्र से मांगे 5 हजार करोड़

सोमवार को दिल्ली में बजट पूर्व एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय बजट 2021-22 को लेकर सब ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा केंद्र सरकार से केंद्रीय बजट हरियाणा को विभिन्न परियोजनाओं के लिए 5 हजार करोड रुपए की मांग रखी है।

पूर्व बजट की बैठक में वित्त मंत्री के आगे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने केंद्र से मांगे 5 हजार करोड़

बैठक में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री को हरियाणा की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए वित्तीय आवश्यकताओं के बारे में अवगत करवाया गया।

वही बैठक खत्म होने के उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि लघु सिंचाई परियोजनाओं और तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए केंद्रीय बजट 2021-22 में हरियाणा को 1000 करोड़ और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए 1000 करोड़ की रकम प्रदान करने की मांग की।

इसके अलावा ग्रामीण विकास, कोविड-19 प्रबंधन, स्वास्थ्य व आधारभूत मेडिकल सुविधाओं के लिए 3000 करोड़ रुपये की मांग की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में करीब दो हजार करोड़ का खर्च कोविड के दौरान हो चुका है। इस खर्च के लिए प्रदेश तैयार नहीं था लेकिन बावजूद इसके सरकार ने यह खर्च वहन किया।

सीएम मनोहर लाल ने आगे बताया कि उनकी सरकार द्वारा अब तालाबों के जीर्णोद्धार पर भी काम किया जा रहा हैं।

जिसके लिए बड़ी रकम की जरूरत है। इन्हीं सब आवश्यकताओं पर केंद्रीय नेताओं से बातचीत हुई है। उम्मीद है हरियाणा को बजट में बड़ी राहत मिलेगी, जिससे प्रदेश की रुकी हुईं विकास परियोजनाएं गति पकड़ेंगी।

बजट पूर्व बैठक में हरियाणा वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद और वित्त विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago