सड़क सुरक्षा माह कागज़ों में जारी, लोग खुलेआम उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

सड़क सुरक्षा माह शुरू हो गया है। लेकिन इसकी धज्जियां सभी लोग अभी से उड़ा रहे हैं। दरअसल, जिले में अब एक माह तक सड़क सुरक्षा माह चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत डीसीपी ट्रैफिक सुरेश कुमार ने बीके चौक से की है। इस दौरान सुरेश कुमार के साथ-साथ सहायक पुलिस आयुक्त-यातायात, जयपाल व अन्य यातायात पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थे।

यातायात नियमों की लोग लगातार धज्जियां उड़ा रहे हैं। आपको बता दें, 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलने वाले सुरक्षा माह में लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

सड़क सुरक्षा माह कागज़ों में जारी, लोग खुलेआम उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

लोग लगातार यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं अपनी जान पर खेल रहे हैं। जब इस माह की शुरुवात की गयी थी तब, यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को फूल देखकर यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया और सुरक्षा की दृष्टि से नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

फरीदाबाद शहर में हर साल एक हज़ार से अधिक सड़क हादसे होते हैं। यात्रा करते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना में होने वाले शारीरिक नुकसान से बचाव के लिए हेलमेट पहने। बीते तीन सालों में 900 से अधिक लोग सड़क हादसों में अपनी जान गवां चुके हैं।

जिले में अधिकतर मामले ओवर स्पीड ड्राइविंग के सामने आते हैं। गाड़ी से यात्रा करने वाले सीट बेल्ट लगाएं और वाहनों को तेज गति सीमा से अधिक न चलाएं। इससे सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके और दूसरों को भी इससे होने वाले जान व माल के नुकसान से बचाया जा सके। ऐसा हम प्रयास कर सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago