Categories: Government

किसान मोर्चा ने जमा किए करीब डेढ़ करोड़ रुपए का चंदा, रिकॉर्ड कायम रखेगी 10 किसानों की टीम

ठंड और कोहरे के चलते जहां एक और दृश्यता शून्य पर जा पहुंची है। वही दूसरी तरफ केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का विरोध प्रदर्शन या यूं कहें आंदोलन अभी भी बरकरार है।

55 दिनों से लगातार कर रहे विरोध प्रदर्शन में दिनोंदिन संख्या बढ़ती चली गई। वहीं की जानकारी के मुताबिक यह बात को उजागर हुई है कि इन दिनों में संयुक्त किसान मोर्चा ने 3,380 लोगों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये चंदे से एकत्र किए हैं।

किसान मोर्चा ने जमा किए करीब डेढ़ करोड़ रुपए का चंदा, रिकॉर्ड कायम रखेगी 10 किसानों की टीम

वहीं एकत्र किए गए चंदे का रिकॉर्ड रखने के लिए एक टीम भी बनाई गई है जिसमें 10 किसानों को शामिल किया गया है जो दिन और रात जमा हो रहे चंदे से लेकर, चंदे से खर्च किए जाने वाले चीजों का लेखा जोखा रखते हैं।

वही इन चंदे से खर्च हो रहे व्यय की बात करें तो जानकारी के मुताबिक पता चला है कि आंदोलन में मोर्चे का सबसे ज्यादा खर्चा टेंट, स्पीकर और पानी पर हो रहा है। एकत्र हुए इस चंदे से जल्द ही शहीद किसानों के परिवारों को एक लाख रुपये मुआवजा भी दिया जाएगा।

वहीं चंदे का हिसाब रखने वाले किसान अमरीक सिंह ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक चंदे के रूप में करीब डेढ़ करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि रोज इसके हिसाब की जांच होती है।

एक रजिस्टर में चंदे में मिलने वाली रकम का हिसाब व दूसरे में खर्च का हिसाब रखा जाता है। उन्होने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक नकद चंदा एकत्र किया जाता है।

जो भी लोग चंदा देते हैं उन्हें संगठन की तरफ से एक रसीद भी दी जाती है। इसमें चंदा देने वाले की पूरी जानकारी होती है। एक कॉपी हम अपने रिकॉर्ड में रखते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago