छात्रों को मनोबल बढ़ाने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन करना चाहिए- डाॅ अर्पित जैन

सेक्टर 30 पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में सुलेख प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन ने मुख्यातिथि के रूप में उपस्थिति रहें। पुलिस उपायुक्त ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर अर्पित जैन के साथ-साथ जिला शिक्षाधिकारी सत्येंद्र कोर, डीएवी कमेटी के क्षेत्रीय प्रबंधक एसएस चैधरी व स्कूल प्रबंधक विमल कुमार दास भी मौजूद थे। स्कूल प्रधानाचार्य हेमा अरोड़ा द्वारा पगड़ी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया।

छात्रों को मनोबल बढ़ाने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन करना चाहिए- डाॅ अर्पित जैन


12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस पर दक्ष फाउंडेशन आइसोमार्स और इंडियन आर्ट गिल्ड द्वारा अलंकृति नामक सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसका पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। 30 स्कूलों के कक्षा 6 से 12 के सभी छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता दो भाग में आयोजित की गई।

उन्होंने सुलेख के विभिन्न रूपों जैसे लैमर पेन, एफ्रोडाइट स्लिम प्रो, हमिंग बर्ड, ओल्ड इंग्लिश आदि में अपने लेखन कौशल का प्रदर्शन किया। जूरी के सदस्यों ने छात्रों की लेखन शैली विरासत सुंदरता पैटर्न सौन्दर्यकर्ण के आधार पर छात्रों द्वारा लिखे गए लेख का मूल्यांकन किया। पुलिस उपायुक्त ने छात्रों को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र वितरित करते हुए अपने अनुभवों को साझा किया और छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।


डॉ अर्पित जैन ने बच्चों को हमेशा रचनात्मकता से जीने और अभिनव, सरल और दूरदर्शी बनने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को उनकी वास्तविक क्षमता और हुनर की पहचान करके उसमें ओर ज्यादा निखार लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आप बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए दृढ़ निश्चय के साथ मेहनत करें। कुल मिलाकर यह उत्सव छात्रों को सफलता की यात्रा में मील का पत्थर स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए एक खुशपत्र के साथ संपन्न हुआ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago