बल्लभगढ़ में 32 वें सड़क सुरक्षा माह में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने बारे किया जागरूक

पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह के दिशा निर्देशों के तहत बल्लभगढ़ बस स्टैंड के सामने 32वां सड़क सुरक्षा माह आयोजित किया गया। इस आयोजन में सहायक पुलिस आयुक्त जयवीर राठी, थाना बल्लभगढ़ सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर सुदीप, सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार, ट्रैफिक ताऊ वीरेंद्र, इंस्पेक्टर नरेंद्र व अन्य पुलिसकर्मी व एस के शर्मा सहित कई रोड सेफ्टी ऑफिसर मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में लोगों को सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करने बारे जागरूक किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त जयवीर राठी नी लोगों को सड़क पर यात्रा करते समय सुरक्षा संबंधी सभी सावधानियां बरतने की हिदायत दी। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट व गाड़ी चालकों को सीट बेल्ट लगाने के बारे में जागरूक किया गया।

बल्लभगढ़ में 32 वें सड़क सुरक्षा माह में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने बारे किया जागरूक


उन्होंने कहा कि दुर्घटना से देरी भली है इसलिए वाहन चलाते समय जल्दबाजी ना करें और ध्यानपूर्वक गाड़ी चलाएं ताकि आप अपने साथ.साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकें।
रोड सेफ्टी आर्गलाइजेशन के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट एस के शर्मा ने बताया कि सड़क पर होने वाली सबसे ज्यादा दुर्घटना बाइक सवारों की होती है। बाइक सवार हेलमेट तो लगा लेते है लेकिन वह अन्य किसी शरीर पर कोई सेफ्टी नहीं लेते है। जिसकी वजह से कई बार अन्य जगहों पर चोट लगने की वजह से उनकी मृत्यु हो जाती है। इसलिए लोगों को अन्य शरीर के अंगों पर भी कोई न कोई सेफ्टी पहननी चाहिए।


वहीं ट्रैफिक ताऊ वीरेंद्र का कहना है कि महामारी के दौरान युवाओं ने वाहनों को चलाना सीख लिए। जिसके चलते उनका चालान भी हुआ है। लेकिन परिजनों को 18 साल से कम उम्र वाले युवा को वाहन चलाने के लिए नहीं देना चाहिए। अगर वह ऐसा करते है तो बच्चे के साथ साथ परिजनों पर भी कार्यवाही हो सकती है। आज भी गांवों में खास कर खेतों के काम के लिए परिजनों छोटे बच्चों को वाहन चलाने के लिए दे देते है। ऐसा नहीं करना चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago