Categories: Faridabad

नगर निगम की तरफ से रेहड़ी वालों को मनोहर सौगात, मिलेगी ये नई सुविधा

फरीदाबाद नगर निगम जिले के रेहड़ी वालों को एक बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम अलग- अलग क्षेत्रों में वेडिंग जोन बनाने की तैयारी में है। नगर निगम द्वारा रेहड़ी वालों को खोखानुमा रेहड़ी दी जाएगी।

दरअसल, नगर निगम के रेहड़ी मुक्त अभियान के तहत शहर के अलग- अलग क्षेत्रों में वेंडिंग जोन बनाए जायेंगे। प्रत्येक जोन में 20 से 50 रेहड़ी वालों को खोखानुमा रेहड़ी दी जाएगी। इसके लिए रेहड़ी शुल्क भी वसूलेगा। इसके लिए मासिक शुल्क भी तय की जायेगा। इसके लिए रेहड़ी- पटरी वाले तोड़फोड़ की कार्यवाही से बच पाएंगे। इन वेंडिंग जोन को ऐसी जगह पर बनाया जाएगा जहाँ यातायात व्यवस्था प्रभावित ना हो।

नगर निगम की तरफ से रेहड़ी वालों को मनोहर सौगात, मिलेगी ये नई सुविधा

नगर निगम के प्लानिंग शाखा ने भी इस विषय पर काम शुरू कर दिया है। आपको बता दे कि करीब दो वर्ष पूर्व निजी एजेंसी के माध्यम से शहर में एनआईटी- 3 और सेक्टर- 15 मार्किट के सामने वेंडिंग जोन बनाए गए थे। दोनों क्षेत्रों में कई रेहड़ी वालों को यहां जगह दी गई है।

पिछले कई महीनों से शिकायत आ रही थी कि एजेंसी रेहड़ी वालों को वेंडिंग ज़ोन में जगह देने के नाम पर मोटी रकम वसूल चुकी है परन्तु उन्हें जगह नही दी गई है। इसको लेकर निगमायुक्त कार्यालय में कई बार शिकायत भी आ चुकी है, जिस पर कार्यवाही करते हुए एजेंसी को नोटिस भेजे गए थे।

इसी सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम नए सिरे से वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी में है। आपको बता दें कि नगर निगम की इस पहल से रेहड़ी वालों को काफी राहत मिलेगी तथा तोड़- फोड़ की प्रक्रिया में इससे रेहड़ी वालों को फायदा होगा।

नगर निगम आयुक्त यशपल यादव ने बताया कि रेहड़ी मुक्त अभियान के तहत कई क्षेत्रों में वेंडिंग जोन बनाए गए है। नगर निगम इसकी प्लानिंग करने की तैयारी में है कि यह वेंडिंग जोन संस्था के तहत बनेगी या फिर नगर निगम खुद अपने स्तर पर इससे बनाया जायेगा।

Written by Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago