दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 5000 रूपये

जिले की क्राइम ब्रांच द्वारा विभिन्न जगहों से दुकान से चोरी करने वाले आरोपी और सरेआम जुआ खेलने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी इंस्पेक्टर मलिक की टीम ने दुकान के गल्ले से पैसे चुराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिवम रोहित और संजीत का नाम शामिल है। आरोपियों के खिलाफ थाना सारण में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने काम धंधा ना होने की वजह से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए हुए ₹5000 बरामद किए गए हैं। आरोपी नशा करने के आदी है और इसी के चलते वह अक्सर दुकानों के गल्लों से पैसे चुराते हैं।

दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 5000 रूपये

आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र कल्याण सिंह, शिवम पुत्र राजेंद्र व संजीत पुत्र जनार्दन हुई है। तीनों फरीदाबाद के संजय कॉलोनी के रहने वाले हैं । आरोपियों को अदालत में पेश करके कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।
इसके अलावा क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव प्रभारी जगमिंदर सिंह की टीम ने ताश खेलते चार सट्टोरियों को मौके से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोहनए विजयए सूरज और जितेंद्र का नाम शामिल है। पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि थाना सारण क्षेत्र में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर जाकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 45130रूपये और 52 ताश के पत्ते व हिसाब-किताब की पर्ची बरामद की गई।


आरोपियों के खिलाफ थाना सारण में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सोहन पुत्र महावीर वह आरोपी विजय पुत्र कुंदन दोनों पर्वतीय कालोनी के रहने वाले हैं। आरोपी सूरज छपज व आरोपी जितेंद्र जवाहर कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपियों को गिरफ्तार करके कानून के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago