Categories: Health

फरीदाबाद में कोरोना ग्राफ में दर्ज हुआ तीन साल की मासूम का नाम, 4 पुलिसकर्मी भी हुए गिरफ्त

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी का तमगा हासिल कर चुका है फरीदाबाद में वायरस के बढ़ते असंतुलन के कारण हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार फरीदाबाद में हर एक दिन बीतने के साथ ही कोरोना वायरस के आंकड़ों में इजाफा देखने को मिल रहा है।लगातार फरीदाबाद में कोराना के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग सहित फरीदाबाद वासियों में डर का माहौल पनपते देखा जा सकता है।

हर दिन बीतने के साथ फरीदाबाद निवासी यही आशा कर रहे हैं कि कोरोना वायरस का कहर कहीं जाकर थमे लेकिन इसके विपरीत हालात बद से बदतर होते देखें जा सकते हैं।

सोमवार सुबह फरीदाबाद में जितनी राहत भरी रही शाम होते होते लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई। एक साथ सामने आए मामलों में फरीदाबाद के चार पुलिसकर्मी सहित नौ अन्य केस दर्ज किए गए। कुल मिलाकर फरीदाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 159 तक पहुंच चुकी हैं।

संक्रमित मरीजों में एक मरीज महज 3 साल की बच्ची है जो जैन कॉलोनी निवासी है। यह बच्ची पिछले कई दिनों से मोहना रोड स्थित जेनिथ हॉस्पिटल में भर्ती थी। बल्लभगढ़ के डॉक्टर मान सिंह ने उक्त बच्ची में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि की।

फरीदाबाद सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉ कृष्ण कुमार ने उक्त मरीज की पुष्टि करते हुए बताया कि इसके अलावा फरीदाबाद में 4 पुलिसकर्मी भी कोरोनावायरस से पॉजिटिव है। पुलिसकर्मियों में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर यानी कि 2 एस पी ओ व 2 अन्य पुलिसकर्मी है।

सेक्टर 55 चौकी के तीन व सारन थाने से एक – एक पुलिसकर्मी के पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया इसके अलावा एक डबुआ कॉलोनी, एक मिलहाद कॉलोनी, एक नचौली गांव, एक तुग़लकाबाद व एक दिल्ली से व्यक्ति भी कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रस्त हैं।

आपको बताते चले कि दिल्ली में रहने वाला व्यक्ति फरीदाबाद में नौकरी कर रहा है। वहीं बात करे सोमवार शाम को जो केस आए थे उनमें सेक्टर 7, मवाई गांव व जवाहर कॉलोनी से कोरोना वायरस के संक्रमित व्यक्ति की पहचान की गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago