कैप्टन बनने पर गांव वासियों ने किया जोरदार स्वागत, मंत्री के भाई ने भी दी बधाई

जिले में सैकड़ो की संख्या में युवा देश रक्षा के लिए आर्मी व अन्य फौज में भर्ती हो रहे है। एक ओर युवा देश की रक्षा करने पर अपने प्राणों की अहुति दे रहे है। वहीं दूसरी ओर ऐसे भी कुछ सैनिक है जो देश की रक्षा के साथ जिले व अपने परिवार वालों का नाम रोशन कर रहे है।

ऐसा ही एक सैनिक नए साल वाले दिन कैप्टन के पद पर तैनात हुआ। उक्त कैप्टन की पत्नी भी आर्मी में कैप्टन है। दोनों दंपति आर्मी में कैप्टन होने की वजह से परिवार वालों के साथ साथ जिले का भी नाम रोशन किया है।

इसी के चलते शनिवार को गांव मलेरना के किसान पूर्व पंचायत समिति के चेयरमैन योगेंद्र यादव के पुत्र आनंद यादव 1 जनवरी को कैप्टन बने गांव आने पर कैप्टन का जोरदार स्वागत किया गया। बेस अस्पताल दिल्ली हॉस्पिटल में तैनात है।

कैप्टन बनने पर गांव वासियों ने किया जोरदार स्वागत, मंत्री के भाई ने भी दी बधाई

आनन्द यादव की धर्मपत्नी दिक्षा यादव भी आर्मी में कैप्टन है। हरियाणा के परिवहन व खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा जी के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने गांव मलेरना पहुँच कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसी तरीके से जिले के युवा देश के लिए अपनी सेवा देते रहें और पढ़ लिखकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करते रहे। इस मौके पर ग्रामीणों ने कैप्टन आनंद का जोरदार स्वागत किया।

एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद आर्मी में कैप्टन लिए आयोजित होने वाली परीक्षा पास की और कैप्टन के पद पर सलेक्ट हुए। खास बात तो यह रही कि आज ही के दिन कैप्टन आनंद यादव के नवजात पुत्र का नामकरण किया गया।

सभी ने नवजात शिशु सहित कैप्टन परिवार को शुभकामनाएं दी। आनंद का कहना है िक वह अपने पुत्र के भी सैना में भर्ती करवाएंगें। क्योंकि देश की सेवा करना गर्व की बात है।

इस मौके पर आनंद के स्वागत के लिए गांव के चंद्रभान शर्मा, बलदेव यादव, नरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, पार्षद दीपक यादव, पारस जैन, हुकम सिंह लाम्बा, प्रिंसिपल नारायण सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago