37 रूपए से खोली थी कंपनी, आज पैसे रखने के लिए जगह पड़ रही है कम

16 साल की उम्र में बिमल मजुमदार को गांव छोड़ कोलकाता आना पड़ा। इसके बाद कई जगह छोटी-मोटी नौकरी की। सीखने की ललक इस कदर थी कि एक लेदर फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हुए उन्होंने छुप-छुपकर काम सीखा। आज उनकी खुद की लेदर प्रोडक्ट्स बनाने की कंपनी है, जिसका टर्नओवर करोड़ों में है।

16 साल की उम्र में कोलकाता से लाकर गांव में चावल बेचना शुरू किया। इस काम में ज्यादा कमाई नहीं थी। काम के चलते पढ़ाई भी छूट गई थी तो पिता से भी अनबन हो गई। गुस्से में कोलकाता में अपने एक दोस्त के पास भाग आया। जब गांव से निकला था तो जेब में महज 37 रुपए ही थे।

37 रूपए से खोली थी कंपनी, आज पैसे रखने के लिए जगह पड़ रही है कम

कुछ दिनों बाद बिमल एक कपड़े की दुकान पर काम करने लगे। तीन साल वहीं काम किया। तभी एक दोस्त ने एक फैक्ट्री का एड्रेस दिया। यह दवाई बनाने की फैक्ट्री थी। वहां सिक्योरिटी गार्ड की जरूरत थी। बिमल वहां गार्ड की नौकरी करने लगे।

बिमल लेदर फैक्ट्री में दिनभर की नौकरी के बाद रात में खुद कुछ सीखने की कोशिश करते थे। वे बताते हैं, ‘वहां जो मैनेजर थे, उनसे मेरी अच्छी दोस्ती हो गई थी। उन्होंने रात में मशीन वर्क करने की इजाजत दे दी। दिन में जो काम देखता था, रात में अकेले उसे करता था।

इसी बीच पिता का देहांत हो गया तो बिमल गांव लौट गए। कुछ दिनों बाद एक दोस्त मुंबई ले गया, लेकिन वहां कुछ काम नहीं मिला। बिमल कहते हैं, ‘फिर कुछ दिनों बाद कोलकाता आया और उन्हीं पुराने दोस्तों से नौकरी के लिए संपर्क किया।

बिमल बताते हैं, ‘मैं दुकानों पर लेदर पर्स के सैम्पल लेकर जाता था। जो ऑर्डर मिलते थे, उन्हें कारीगरों से तैयार करवाता था और फिर वो माल दुकान तक पहुंचाता था। इससे कमीशन मिल रहा था और ग्राहकों से भी जुड़ रहा था।

एक दिन बिमल खादिम के शोरूम में पहुंच गया। वहां मालिक से ही सीधे बात हो गई। उन्होंने मेरी मेहनत और लगन देखते हुए मुझे दो लाख रुपए का ऑर्डर दिया। बोले, जैसे-जैसे प्रोडक्ट की डिलीवरी देते जाओगे, वैसे-वैसे पेमेंट करते जाएंगे। बस, इस ऑर्डर ने मेरी जिंदगी बदल दी।’

2012 में बिमल ने नौकरी छोड़कर खुद की कंपनी ‘लेदर जंक्शन’ बनाई। इसके बाद उन्होंने दो कंपनियां और भी बनाई हैं। पिछले साल उनका टर्नओवर करीब 3 करोड़ रुपए रहा था। जूतों को छोड़कर वे लेदर का हर प्रोडक्ट ऑर्डर पर बनाते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago