पुलिस के द्वारा लड़की का गुम हुआ पर्स लौटाया, युवती ने पुलिस कर्मी को कहा थैंक्यू

ईमानदारी और सच्ची निष्ठा का प्रदर्शन करते हुए सिपाही प्रवीण और सुनील ने गश्त के दौरान मिले युवती के पर्स को उसके पास वापिस पहुंचा दिया है। हर रोज की तरह दिन के समय पुलिस के द्वारा गश्त की जा रही थी। तभी गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों के द्वारा सेक्टर 14 मार्केट में गश्त कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि किसी का पर्स यहां मार्केट में गिर गया है। पुलिस ने उक्त पर्स को अपने कब्जे में ले लिया। सबसे पहले पुलिसकर्मी के द्वारा आस पास उक्त पर्स के बारे में पुछा गया। लेकिन किसी को उक्त पर्स के बारे में नहीं पता था।

पुलिस के द्वारा लड़की का गुम हुआ पर्स लौटाया, युवती ने पुलिस कर्मी को कहा थैंक्यू

जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों ने पर्स को उठाया और जब उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर पुलिस को उक्त पर्स के अंदर एक मोबाइल फोन मिला। कुछ समय पश्चात उक्त फोन पर उसी लड़की का कॉल आया जिसका वह पर्स था। उक्त लड़की ने पर्स के बारे में पुरी जानकारी पुलिसकर्मी को दी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने युवती को पुलिस चैकी में आने के लिए कहा ताकि वह अपने पर्स को सुरक्षित वापिस लेकर जा सके। खोए हुए पर्स की सूचना मिलने पर युवती पुलिस चैकी सेक्टर 14 आई और पुलिसकर्मियों ने उक्त पर्स को उक्त युवती के हवाले कर दिया। पुलिसकर्मी के सामने ही युवती ने पर्स में रखा सारा सामान और पैसे चेक किए जोकि सुरक्षित अवस्था में थे।


युवती ने अपना पर्स पाने के चलते पुलिस कर्मचारियों की ईमानदारी और सहज स्वभाव से बातचीत करने के लिए उनको थैंक्यू करते हुए अपना पर्स लेकर चली गई। युवती का कहना है कि आम जनता के बीच पुलिस की हमेशा खराब छवि के बारे में सुना र्ह लेकिन एन पुलिसकर्मी के द्वारा जो कार्य किया गया है वहां काबिले तारीफ है। जिले की पुलिस हमेशा ऐसा कार्य करती रहती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago