सिगरेट चोरी करने वाले चोरों ने कबुली डेढ़ साल की चोरी, परिजनों ने छोड़ दी थी आस,लेकिन क्राइम ब्रांच ने लौटाई खुशी

क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 प्रभारी उप निरीक्षक राकेश सिंह व उनकी टीम द्वारा 4 दिन पहले ही गोदाम से सिगरेट चोरी मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी रवि उर्फ मलखान ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर डेढ़ वर्ष पूर्व की गई गहनों की चोरी की वारदात का खुलासा किया है।
आपको बता दें कि आरोपी रवि ने कुछ दिन पहले ही अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर गोदाम से ₹770000 की सिगरेट चोरी की थी जिसमें चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जिसमें अन्य तीनों को जेल भेज दिया गया था और आरोपी रवि को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था

सिगरेट चोरी करने वाले चोरों ने कबुली डेढ़ साल की चोरी, परिजनों ने छोड़ दी थी आस,लेकिन क्राइम ब्रांच ने लौटाई खुशी

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी रवि ने बताया कि वर्ष 2019 में उसने अपने एक अन्य साथी संतोष के साथ मिलकर गहनों की चोरी की थी जिसका मुकदमा थाना पल्ला में दर्ज है।
इसके पश्चात आरोपी रवि की मदद से आरोपी संतोष को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुकदमे में आरोपियों के कब्जे से 1 सोने का हार ए 2 सोने की चैन ए 1 सोने की अंगूठी ए 1 जोड़ी सोने की कान की बाली जिनकी कीमत करीब 30 लाख रुपए है को बरामद किया गया।


आरोपी रवि ने इसके अलावा एक अन्य चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि उसने थाना ओल्ड क्षेत्र से रुपए चोरी किए थे जिसका मुकदमा थाना ओल्ड में दर्ज है। इस मुकदमे में आरोपी रवि से 20 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं।
पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने के आदी हैं और रात के समय घर की खिड़की तोड़कर घर में घुस जाते हैं और चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।

आरोपी रवि उर्फ मलखान पुत्र राजेंद्र नेहरू कालोनी व आरोपी संतोष उर्फ संतु पुत्र ब्रह्स्वरूप तिलपत गांव का रहने वाला है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेजा गया ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago