Categories: Uncategorized

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए बल्लभगढ़ सब्जी मंडी को कराया गया बंद

कोरोना के चलते बल्लभगढ़ की बड़ी सब्जी मंडी को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस मामले को लेकर मंडी यूनियन ने एसडीएम त्रिलोक चंद ने बताया की और इसके बाद मंडी को दो दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। दो दिनों में मंडी में सेनीटाईजेशन व सभी आढ़ती तथा कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे। मंडी में भारी भीड़ के चलते यह निर्णय लिया गया है। 20 और 21 मई को मंडी पूरी तरह से बंद रखी जाएगी।

इससे पूर्व डबुआ व सैक्टर 16 सब्जी मंडी बंद होने से सारी भीड़ बल्लभगढ़ जाने लगी। डबुआ व सैक्टर 16 सब्जी मंडी बुधवार से खोली जाएगी। पिछले कुछ दिनों के भीतर ही मंडी में हजारों लोगों को हजूम उमड़ पड़ा। सिटी मेल न्यूज ने भी यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। संभवतय: इसके बाद ही मंडी को दो दिनों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।


कुछ समय पहले डबुआ सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान व मार्केट कमेटी के सचिव के पत्र के संदर्भ में और पिछले दिनों डबुआ सब्जी मंडी से संबंधित कई लोग संक्रमित पाए जाने पर यह आदेश जारी किए गए हैं।

सभी कर्मचारियों की होगी कोरोना जांच

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के उप सिविल सर्जन डॉ. रामभगत को निर्देश दिए हैं कि इस अवधि में आढ़तियों, पल्लेदारों, मुनीमों का कोरोना टेस्ट करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निगम के एमओएच को निर्देश दिए कि वे दोनों सब्जी मंडियों में सेनिटेशन करवाना सुनिश्चित करें। यदि कोई व्यापारी या आढ़ती इन आदेशों का उल्लंघन करतो है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago