केंद्र सरकार द्वारा पारित किया गया कृषि बिल और इसका विरोध प्रदर्शन शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिससे यह अछूता रह गया था। अपनी मांग को मनवाने के लिए किसानों द्वारा किस हद तक हिम्मत दिखाई गई है।
इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो को देखकर लगाया जा सकता है। ऐसे में अब यह बात की जाए कि इस रैली से किसका फायदा हुआ है, तो आपको जानकर हैरान होगा कि इस रैली में सर्वाधिक फायदा हरियाणा को करवाया है।

दरअसल, किसान पहले ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टर रैली के माध्यम से सरकार को चेतावनी दे चुके थे। ऐसे में किसानों को ट्रैक्टरों की आवश्यकता तो होनी ही थी तो बस फिर क्या था इस आवश्यकता ने ट्रैक्टर उद्योग को चमका दिया है।
जानकारी के मुताबिक परेड में शामिल होने के लिए पिछले दो माह में करीब 6000 किसानों ने नए ट्रैक्टरों की खरीद कर डाली है। ट्रैक्टरों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 17.35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नए ट्रैक्टर खरीदने वाले हरियाणा के किसानों का कहना है कि कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर परेड उनके लिए किसी त्योहार से कम नहीं है।
गौरतलब, इस बात से सब वाकिफ है कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान पिछले दो माह से सड़कों पर हैं। जिसके बाद दिल्ली में ट्रैक्टर परेड की किसान संगठनों की घोषणा के बाद हरियाणा में ट्रैक्टर उद्योग में भारी उछाल आया है।
किसानों ने ट्रैक्टर बनाने वाली नामी 14 कंपनियों से नए ट्रैक्टरों की खरीद की है। हरियाणा के प्रमुख डीलर भी ट्रैक्टरों की हो रही बिक्री को लेकर खासे उत्साहित हैं।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…