Categories: Uncategorized

चोरी की रपट लिखवाने गया था यह बुजुर्ग, नेकदिल थानेदार ने गिफ्ट की नई साईकल

कहते है भगवान धरती पर तो नहीं है मगर कुछ लोग ऐसा कर जाते है की उनकी अहमियत भगवान से कम नहीं लगती। कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया एक पुलिस कर्मी ने। यह सुनकर हर कोई हैरान रह जायेगा। एक ऐसे बुजुर्ग की कहानी सुनकर आपकी आंखे नम हो जाएगी।

अछनेरा के रहने वाले एक बुजुर्ग की साइकिल चोरी हो गयी थी। बुढ़ापे में गिनी चुनी कुछ चीज़े ही होती है जो अंत तक साथ रहती है मगर उनसे यह भी चोरी हो चुकी थी। अपनी साइकिल के चोरी हो जाने से 65 वर्षीय बुजुर्ग परेशान हो गए।  उनके घर में बस उनकी पत्नी उनके साथ रहती है, उनके कोई बच्चे नहीं है।

चोरी की रपट लिखवाने गया था यह बुजुर्ग, नेकदिल थानेदार ने गिफ्ट की नई साईकल

गरीबी के कारण एक साइकिल पर गुब्बारे बेचके अपना गुजरा किया करते थे मगर दो दिन पहले वह चोरी हो गयी। गरीबी में दिन काटना कितना तकलीफ जनक होता है यह महसूस करना भी काफी मुश्किल है और फिर यह दोनों तो अपना बुढ़ापा अकेले ही गुजार रहे थे। साइकिल चोरी होने की वजह से वह अपने नजदीकी पुलिस थाने में गए तो वहां उन्होंने एक पुलिस कर्मी को अपनी कहानी बताई।

जब पुलिस ने उनकी बात सुनी तो वह इमोशनल हो गए। उन्होंने बुजुर्ग का हाल देखकर उन्हें एक नयी साइकिल गिफ्ट करने का फैसला किया। पुलिस ने बताया की वह कोर्ट- कचहरी के चक्कर नहीं कटाना चाहते थे इसलिए पुलिस कर्मी ने उन्हें नयी साइकिल देने का फैसला किया। जब दोनों बुजुर्गो को हस्ता मुस्कुराता देखा तो वह पुलिस कर्मी ख़ुशी के मारे झूम उठा।

उनकी ख़ुशी देखकर पुलिस कर्मी की आंखे नम हो गयी। कुछ ऐसी कहानियां हमारे देश में आज भी देखने को मिलती है।  लोग आज भी एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है। ऐसे ही पुलिस कर्मियों को सभी देश वासियों की तरफ से सलाम है। आज देश का हर नागरिक यह कहानी देखकर यकीनन भावुक हो जाएगा।  

Written by – Aakriti Tapraniya

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago