Categories: Entertainment

कंगना रनौत ने साधा प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ पर निशाना, कहा जेल भेजो किसान प्रदर्शनकारियों को

गणतंत्र दिवस एक ऐसा पर्व है जिसे पूरा देश गर्व व हर्षोल्लास के साथ मानता है लेकिन कल 72वें गणतंत्र दिवस पर जो हुआ उसे शायद कभी ना भुलाया जाए। देश में चल रहे किसान आंदोलन को अब 2 महीने हो चुके है मगर इसका अंत अभी तक नजर नहीं आ रहा।

कल गणतंत्र दिवस पर कुछ लोगो ने लाल किले पर खालसा पंथ का धार्मिक झंडा निशाना साहिब भी लगा दिया। जिसके बाद लोगो का गुस्सा और बड़ा, ट्रैक्टरों में सवार लोगो ने तोड़फोड़ की जिससे कई पुलिस कर्मियों को चोट पहुँची। इस घटना की जूंज चारो ओर फैली। वहीं बॉलीवुड की एक्टर कंगना रनौत ने इस घटना पर अपनी टिपणी दी।

कंगना रनौत ने साधा प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ पर निशाना, कहा जेल भेजो किसान प्रदर्शनकारियों को

उन्हीने कहा, ‘लाल किले पर खालिस्तान का झंडा लहराया गया है, किसानो को बड़वा दिया जा रहा है और यह सरे आम हो रहा है ‘। उन्होंने कहा देश का कुछ नहीं होने वाला है, देश में चल रही भसड़ से यह देश हमेशा पीछे ही रह जाएगा। और ये जो ” सो कॉल्ड किसान आंदोलन ” है इसमे शामिल हर एक इंसान को जेल में डालो जो इसका सर्मथन कर रहे है। कंगना ने यह बात अपने इंस्टाग्राम के जरिये वीडियो पर कही। काल जब किसान आंदोलन की तस्वीरे सामने आई तो यकीनन उससे पूरा देश हिल चुका है।

लाल किले पर तोड़फोड़ से जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई करनी बहुत मुश्किल है। इसमे शामिल एक एक इंसान को कंगना गिरफ्तार करने की मांग कर रही है। इसके साथ उन्होंने ट्विटर पर दिलजीत दोसांझ औए प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा और लिखा, ‘ तुम्हे इसकी सफाई देनी पड़ेगा दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा। पूरी दुनिया आज हमपर हस रही है। यही चाहिए था ना तुम लोगो को ‘।

कंगना रनौत और दिलजीत के बीच यह बहस काफी समय से चलती आ रही है जबसे यह किसान आंदोलन शुरू हुआ था। कंगना के मुताबिक किसान आंदोलन का कोई मतलब नहीं बनता, साथ ही वह उन लोगो को गिरफ्तार करवाना चाहती है जो इस आन्दोलन के पक्ष में है।

लाल किला से आई तस्वीरे सबने देखी और इसपर अन्य लोगो ने कमेंट किये। बॉलीवुड फिल्म ‘ वीरे दी वेडिंग ‘ में काम कर चुकी स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर की और उन्होंने कहा लाल किले पर तिरंगे के अलावा कुछ भी फेरना सही नहीं।

Written by – Aakriti Tapraniya

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago