पुलिस ने सराय टोल पर मनाया 32 वाॅ सड़क सुरक्षा माह

हरियाणा पुलिस द्वारा 18 जनवरी से 17 फरवरी तक मनाए जा रहे 32 वें सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत एसीपी मौजी राम की अगुवाई में सराय टोल पर जन जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में एसीपी मौजी राम के साथ एसएचओ सराय, टीआई सेंट्रल, एसएचओ ट्रैफिक व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री मनोज बंसल, टेक्निकल मैनेजर धीरज सिंह, डीजीएम सचिन कुमार, मनोज प्रमाणिक व इंजीनियर अंकित यादव मौजूद रहे।

पुलिस ने सराय टोल पर मनाया 32 वाॅ सड़क सुरक्षा माह

इस समारोह में लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने बारे जागरूक किया गया।मोजीराम ने कहा कि सड़क पर यात्रा करते समय हम खुद सुरक्षित रह कर ही दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं।

खुद को सुरक्षित रखने के लिए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जल्दी पहुंचने के चक्कर में कई बार लोग रेड लाइट जंपिंग कर देते हैं जिसकी वजह से सड़क दुर्घटनाएं घटित होती है। कई बार तो दुर्घटना इतनी बड़ी हो जाती है जिसमें लोगों की जान तक चली जाती है।

NHAI अधिकारियों ने भी लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करते समय वाहन चालक दूसरी गाड़ियों को क्रॉस करते समय अपना वाहन सही दिशा में चलाएं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

लोगों को तय गति सीमा में गाड़ी चलाने के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोग बहुत तेज गति से वाहन चलाते हैं जिन्हें कंट्रोल करना कई बार मुश्किल हो जाता है जिसकी वजह से बहुत बड़ी सड़क दुर्घटनाएं होती हैं इसलिए लोगों से अनुरोध है कि तय गति सीमा से अधिक गति
में वाहन ना चलाएं और सुरक्षित अपने घर पहुंचे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago