Categories: Health

सिनेमाघरों के लिए जल्द की जाएगी नई गाइडलाइन्स जारी, इतने प्रतिशत बढ़ेगी सीटों की संख्या

महामारी के कारण देश के सभी जगहों पर सिनेमाघरों बंद कर दिए गए थे। लेकिन 15 अक्टूबर को निकली गाइडलिन से केंद्रीय सरकार ने सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दी थी।  

इस अनुमति के साथ कुछ गाइडलिन भी जारी की गयी ताकि सिनेमाघरों में किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत या परेशानी ना हो। महामारी के चलते देश को काफी नुकसान हुआ, सिनेमाघरों में शटर लगाना पड़ा। काफी समय तक सिनेमाघरों के बंद रहने से लोगो को ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्में देखनी पड़ी।

सिनेमाघरों के लिए जल्द की जाएगी नई गाइडलाइन्स जारी, इतने प्रतिशत बढ़ेगी सीटों की संख्या

इसके चलते व्यपारियों को नुकसान झेलना पड़ा। अब केंद्रीय सरकार ने फिर से नयी गाइडलिन के साथ सिनेमाघरों को शुरू करने की अनुमति दी। पिछली गाइडलिन के मुताबिक सरकार ने 50 फीसदी के साथ सिनेमाघरों को खोलने की आज्ञा दी थी और अब इस संख्या को बढ़ाने की गुंजाईश की जा रही है।

सिनेमा घरों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जल्द ही अलग से नई एसओपी जारी करेगा। दरसल, केंद्रीय सरकार अब इस संख्या को बढ़ाने की सोच रही है। इससे सिनेमाघरों के मालिकों को बड़ी राहत मिलाने वाली है।  कोविद के केस कम हो जाने से सरकार ने कोविद-19 की की नयी गाइडलिन जारी की।

नयी गाइडलिन में क्या है सबसे जरूरी –

  • मास्क लगाना आवश्यक।
  • साफ सफाई का ध्यान रखे।
  • किसी भी राज्य से आने- जाने वाले व्यक्ति को अब इसमें ढील दी गयी। कोई भी राज्य से बहार व राज्य के अंदर आ जा सकता है।
  • सामाजिक, धर्म, खेल, मनोरंजन सांस्कृतिक जगहों पर जाने की इजाजत दी गयी है।
  • 10 साल की उम्र से छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग, अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगो को खास सावधानियां बरतनी होगी।
  • समय समय पर हाथ धोना महत्वपूर्ण है।
  • 2 गज की दूरी बनाए रखना होगा जरूरी।

देश आज महामारी से लड़ रहा है, वहीं सरकार द्वारा चलाया गया टीकाकरण का अभियान अच्छे स्तर पर जा रहा है। स्वदेशी वैक्सीन जिसे भारत में तैयार किया गया उसका खास तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है।

टीकाकरण के बाद होने वाली सभी परेशानियां व इससे होने वाले साइडइफ़ेक्ट की भी पूरी तरह से सरकार द्वारा तैयारी की जा चुकी है। किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या ना हो सरकार इसका अच्छे से ध्यान रख रही है। लोगो को भी इन गाइडलिन को फॉलो करना चाहिए ताकि कोविद से बच चुके।

Written by – Aakriti Tapraniya

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago