Categories: GovernmentIndia

हरियाणा, चंडीगढ़: ‘आरोग्य सेतु ऐप’ फोन में डाउनलोड करना अनिवार्य-


लॉकडाउन 4.0 में हरियाणा और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय में आने की अनुमति दे दी गई है| परंतु यह अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी है| अब हरियाणा और चंडीगढ़ में कार्यालय आने वाले सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप’ डाउनलोड करना अनिवार्य है| इस बात की जानकारी हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मंगलवार को ट्विटर के माध्यम से साझा की गई|


हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा कि- हरियाणा सरकार ने गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए हरियाणा और चंडीगढ़ में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों में ग्रुप ए एवं बी के अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और ग्रुप सी एवं डी के कर्मचारियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं|


साथ ही सरकार ने ट्वीट कर यह भी बताया कि कार्यालय में आने वाले सभी कर्मचारियों को अपने स्मार्ट फोन में ‘आरोग्य सेतु’ ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा और यदि कर्मचारी के पास फीचर फोन है तो विभागाध्यक्ष द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कर्मचारी के फोन से नंबर- 1921 पर एक मिस्ड कॉल दी जाए| बता दें कि 1921 एक टोल फ्री नंबर है जिस पर मिस्ड कॉल देने के बाद आपको सरकार की तरफ से कॉल किया जाता है और आपसे आपके स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे जाते है| यह नंबर मुख्यत: उन सभी नागरिकों के लिए है जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है|


जानिए क्या है ‘आरोग्य सेतु ऐप’-


‘आरोग्य सेतु ऐप’ एक कोरोना ट्रैकर ऐप है| इस ऐप का उद्देश्य लोगों की कोरोना से सुरक्षा है| आप किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए हैं या नहीं इस बात का पता भी इस ऐप के माध्यम से लगाया जा सकता है| यह ऐप कोरोना हॉटस्पॉट की पहचान करने में भी मदद करती है| इस ऐप के अंदर कोरोना से बचने के सभी उपाय भी बताए गए है और साथ ही आप अपना भी सेल्फ- असेसमेंट टेस्ट इस ऐप के माध्यम से कर सकते हैं| फिलहाल यह ऐप 11 भाषाओं (अंग्रेज़ी, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, बंगाली, तमिल, कन्नड़, मलयालम, ओडिया, मराठी, आसामी) में उपलब्ध है| यह ऐप अब तक 1 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है|


“पहचान फ़रीदाबाद” भी सभी से निवेदन करता है कि ‘आरोग्य सेतु ऐप’ डाउनलोड करें और कोरोना से बचने की लड़ाई में सरकार का सहयोग करें|

Written By: Prashant Garg

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago