ठंड से कांप रहे हैं फ़रीदाबादवासी, पारा गिर रहा है रिकॉर्ड तोड़

जिले में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। लोग ठिठुरन से परेशान हैं। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। फरीदाबाद। मौसम में उतार चढ़ाव लगातार जारी है। आज कल सुबह घना कोहरा छाया रहता है। इस दौरान दृश्यता करीब 20 मीटर से कम रहती है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। शीतलहर से दिनभर मौसम में नमी रहती है। ठंड के कारण लोग दिनभर घरों में दुबके रहते हैं।

आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने के आसार हैं। जिले में लागर धुंध सुबह के समय लोगों को परेशान करती है। धुंध की यह चादर कई दिन तक रहने की संभावना है। कल की बात करें तो जिले का न्यूनतम तापमान 4 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आखिर क्यों पड़ती है कड़ाके की ठंड, मुंह से भाप निकलने के पीछे है साइंटिफिक वजह - science behind the cold weather know why steam from the mouth come out tedu - AajTak

ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। फरीदाबाद में जनवरी की ठंड अपना रंग दिखा रही है। यही वजह है कि रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। लगातार जिले में न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गयी है। इस बार शीतलहर भी रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर है, क्योंकि अभी फरीदाबाद समेत दिल्ली – एनसीआर में आगामी 30 जनवरी तक शीतलहर थमने की संभावना नहीं है।

तापमान गिर रहा है और प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। दोहरी मार से लोग परेशान हैं। ठंड का कहर लगातार जारी है। जिले में दिन में भी शीतलहर का सितम जारी है। मौसम में उतार-चढ़ाव आगे भी जारी रहने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण एनसीआर में शीतलहर चल रही है।

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ़बारी के कारण मैदानी इलाकों में इसका असर साफ़ देखा जा सकता है। कभी – कभी गुनगुनी धूप निकलने पर लोग खुश हो जाते हैं। फरीदाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर में अभी शीतलहर जारी रहेगी। आने वाले दिनों में अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago