Categories: Uncategorized

मौलिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, कही दी शाबाशी तो कही सुनाई झाड़

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी द्वारा जिले के दो स्कूलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें एक स्कूल में अव्यवस्था मिली और दूसरे स्कूल में बेहतर सुविधाएं मिली। जिले में बतौर मौलिक शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी ने सबसे पहले ऑफिस की अधूरी पड़ी फाइल और अध्यापकों की सर्विस बुक का काम पूरा किया। इसके बाद वह स्कूलों के निरीक्षण पर है ताकि स्कूलों में आने वाले खामियों को दूर किया जा सके।

मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सेक्टर – 21सी के प्राइमरी स्कूल तथा फतेहपुर चंदीला वाले स्कूल का निरीक्षण किया। सेक्टर – 21सी के प्राइमरी स्कूल में केवल 2 ही गेस्ट टीचर नियुक्त है जबकि स्थाई टीचर अभी कुछ ही समय पहले रिटायर्ड हो गई थी।

मौलिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, कही दी शाबाशी तो कही सुनाई झाड़

स्कूल में झाड़ियां भी उगी हुई मिली और साफ – सफाई भी बेहतर नही मिली। इस पर मौलिक शिक्षा अधिकारी ने गेस्ट टीचर्स से व्यस्था को सुधारने के लिए कहा और कहा कि भविष्य में इस तरफ की खामियां न मिली।

वही दूसरी तरफ मौलिक शिक्षा अधिकारी गांव फतेहपुर चंदीला के स्कूल पहुंची। वह पहली से आठवीं कक्षा की व्यस्था को देखकर बेहद खुश हुईं। स्कूल में मॉडर्न बोर्ड लगा देखकर मौलिक अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्हे शौचालयों में भी सफाई देखने को मिली। स्कूल को व्यस्था को देखकर अधिकारी खुश हुई और अध्यापक और प्रिंसिपल को शाबाशी दी।

इससे पहले भी मौलिक शिक्षा अधिकारी ने दो स्कूलों का जायजा लिया जिसमें चंदावली के सरकारी स्कूल में जिम की अच्छी व्यवस्था को लेकर शिक्षा अधिकारी ने गांव के सरपंच की तारीफ भी की।

आपको बता दे कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जिले में अपने बेहतर काम के लिए जानी जाती है। उन्होंने जिले में आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे विद्यार्थियों के लिए मोबाइल बैंक की शुरुआत की जिसमे उन्होंने विद्यार्थियों स्मार्ट फोन वितरित किए। अधिकारी अभी तक करीब 300 से ज्यादा विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित कर चुकी है।

Written By Rozi Sinha

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago