ब्रिटेन का नया कोरोना वायरस 70 देशो में फैला

विश्व में जहां संक्रमितों की संख्या 10.15 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है वहीं मृतक संख्या भी 21.86 लाख से अधिक हो गई है। इस बीच, कोरोना वायरस उत्पत्ति का पता लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का जांच दल चीन के वुहान में क्वारंटीन पूरा कर फील्ड पर निकल गया है

चीन पहुंचने के बाद डब्ल्यूएचओ की टीम ने होटल में 14 दिनों का पृथक-वास पूरा कर लिया और बृहस्पतिवार को उन्हें होटल से निकलकर सुबह बस में बैठते देखा गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे कहां के लिए निकले हैं। यह टीम जांच करेगी कि कोरोना वायरस कैसे फैला।

ब्रिटेन का नया कोरोना वायरस 70 देशो में फैला

बता दें कि शुरुआत में चीन अपने यहां पर जांच करने के लिए टीम को नहीं आने देना चाह रहा था, लेकिन वैश्विक दबाव के बाद उसे सहमति देनी पड़ी। डब्लूएचओ ने 10 सदस्यों की टीम को मंजूरी मिलने के बाद बीजिंग भेजा है। इस मुद्दे को लेकर अमेरिका और डब्ल्यूएचओ के बीच काफी तकरार भी हो चुकी है।

डब्ल्यूएचओ ने ब्रिटेन में पिछले माह पाए गए कोविड-19 के नए स्वरूप (वैरिएंट) को काफी खतरनाक बताते हुए कहा है कि यह अब तक 70 देशों में फैल चुका है। डब्ल्यूएचओ ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा है

कि यह वायरस ज्यादा घातक है क्योंकि पुराने वायरस के बजाय यह काफी तेजी से फैलता है। हालांकि संगठन ने बताया कि दुनिया में संक्रमण के मामले पहले के मुकाबले 15 फीसदी कम हुए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago