खोरी गांव में होने वाली तोड़फोड़ को लेकर पुलिस कमिश्नर ने ली मीटिंग


शहर में जगह-जगह लोगों के द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते नगर निगम के द्वारा समय-समय पर पीला पंजा चलाया जाता है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सूरजकुंड एरिया में आने वाले गांव खोरी में अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए होने वाली तोड़फोड़ के लिए पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह ने आज सभी उच्च अधिकारियों और थाना प्रबंध को के साथ अपने कार्यालय सेक्टर 21c में मीटिंग का आयोजन किया।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने तोड़फोड़ के दौरान पुलिस के बंदोबस्त को लेकर चर्चा की गई।

खोरी गांव में होने वाली तोड़फोड़ को लेकर पुलिस कमिश्नर ने ली मीटिंग

जैसा की विधित है कि थाना सूरजकुंड एरिया में आने वाले गांव खोरी में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किया हुआ है। फरीदाबाद प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा ताकि सरकारी जमीन को खाली कराया जा सके।

इस संबंध पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

तोड़फोड़ के दौरान कोई भी हिंसक घटना ना हो इसके लिए भारी मात्रा में पुलिस प्रशासन तैनात रहेगा।

पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति को कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा, अगर कोई भी पुलिस के साथ बदसलूकी या हिंसक घटना करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस संबंध में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री अर्पित जैन ने थाना सूरजकुंड एरिया का मुआयना भी किया और थाना एसएचओ सूरजकुंड के साथ थाना सूरजकुंड में मीटिंग भी की है।

नगर निगम के द्वारा पिछले कई दिनों से अवैध रूप से बने निर्माणों को तोड़ा जा रहा है।जिसके चलते जल्द ही सूरजकुंड एरिया में बने अवैध निर्माणों पर भी पीला पंजा चलने की तैयारी हो चुकी है। जिसके लिए पुलिस बल पूरी तरह से तैयार है। अब बस नगर निगम की ओर से आदेश आने के इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद नगर निगम और पुलिस प्रशासन मिलकर अवैध निर्माणों को तोड़ेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago