इस्तेमाल के बाद खुले में फेंकी जा रहीं महामारी की वैक्सीन सिरिंज, हो सकता है किसी नयी बीमारी का संकेत?

महामारी को लेकर अब जिले वासी बहुत लापरवाह हो गए हैं। किसी को भी इस बीमारी का भय नहीं रहा। एक तरफ सभी लोग बेपरवाह हो कर घूम रहे हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी उजागर हुई है। महामारी की रोकथाम वैक्सीनेशन में इस्तेमाल होने वाली सिरिंज बीके सिविल अस्पताल परिसर में ही इस्तेमाल के बाद भारी तादाद में खुले में फेंक दी जाती है। इस दौरान वैक्सीन के सील पैक पैकेट भी साथ ही फेंक दिए जाते हैं।

सिर्फ बीके अस्पताल में ही नहीं बल्कि शहर की बहुत सी सड़कों पर इन दिनों प्राइवेट अस्पताल, क्लीनिक, पैथोलॉजी एक्स-रे स्टोर से निकलने वाला मेडिकल वेस्ट पड़ा नजर आता रहता है।

इस्तेमाल के बाद खुले में फेंकी जा रहीं महामारी की वैक्सीन सिरिंज, हो सकता है किसी नयी बीमारी का संकेत?

अधिकारी इस तरफ ध्यान ज़रा भी नहीं दे रहे हैं। यह आम जनता के लिए सही बात नहीं है। मेडिकल उत्पाद के रूप में इस्तेमाल होने वाली कई दवाएं व अन्य पैकेट भी नियमों की धज्जियां उड़ाकर खुले में फेंक दिए जाते हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग के मुुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के पास ही ढेर मात्रा में यह सिरिंज फेंकी गई थी।

इसके कारण बीमारी फैलना का अंदेशा बना हुआ है, इसके बावजूद अस्पताल संचालक लापरवाही बरतते हुए केमिकल वेस्ट को खुले में ही फेंक रहे हैं। इसमें से कई इस्तेमाल हो चुकी थी तो कई पैकेट में पैक थी। वहीं, मेडिकल उत्पाद के निस्तारण के सख्त नियम हैं। नियम है कि गीले-सूखे मेडिकल वेस्ट के अलावा वैक्सीनेशन सिरिंज जैसे मेडिकल उत्पाद को अन्य वेस्ट के साथ न फेंका जाए।

हैरत की बात तो यह है कि स्वास्थ्य विभाग के आला अफसर भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। महामारी जैसे संक्रामक रोग में इस्तेमाल की जा रही वैक्सीन सिरिंज के निस्तारण में इतनी बढ़ा लापरवाही चिंता का विषय है। गौरतलब है कि अस्पतालों का कचरा खुले स्थान पर फेंक नहीं सकते हैं। इससे प्रदूषण फैलता है। साथ ही लोगों में बीमारी होने की आशंका है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago