Categories: Public Issue

2 फरवरी को जींद से चलकर गोहाना, गन्नौर होते हुए हजारों किसानों के साथ सिंघु बॉर्डर पर पहुंचेंगे: अभय सिंह चौटाला

चंडीगढ़: इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए साथ जाने वाले किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीनों काले कृषि कानून वापिस नहीं लेती तब तक किसानों की यह लड़ाई जारी रहेगी।

इनेलो नेता 2 फरवरी को जींद से सुबह 10 बजे चलकर गोहाना, गन्नौर होते हुए हजारों किसानों के साथ सिंघु बॉर्डर पर पहुंचेंगे।

2 फरवरी को जींद से चलकर गोहाना, गन्नौर होते हुए हजारों किसानों के साथ सिंघु बॉर्डर पर पहुंचेंगे: अभय सिंह चौटाला

उन्होंने किसान आंदोलन को ताकत देने के लिए प्रदेश के सभी किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में सिंघु बॉर्डर पहुंचने का आह्वान किया ताकि एक विश्वास आंदोलनरत किसानों को दिला कर आएं

कि हम लगातार अपने-अपने गांव, कस्बे और शहर से किसान भाईयों को इस आंदोलन का हिस्सा बनाएंगे। किसान संगठन जो भी हमारी जिम्मेवारी लगाएंगे उसे अच्छे ढंग से निभाने का काम करेंगे।


इनेलो नेता ने कहा कि किसान अब जाग चुका है और बहुत समझदार हो गया है और भाजपा सरकार द्वारा फैलाए गए दुष्प्रचार में फंसने वाला नहीं है। भाजपा सरकार ने भरपूर कोशिश की कि हरियाणा और पंजाब के किसानों का आपस में मतभेद पैदा हो लेकिन वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए।

भाजपा सरकार ने किस तरह आंदोलन को खत्म करने के लिए षड्यंत्र रचे उनके पर्दे भी अब उठ चुके हैं और एक-एक चीज सामने आ गई है। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि केंद्र सरकार किसानों की जमीन छीनकर बड़े कारपोरेट घरानों को देना चाहती है

इसलिए यह आंदोलन हमें समझदारी और जिम्मेवारी के साथ शांतिपूर्वक ढंग से करके इस लड़ाई को जितना है।


इनेलो नेता ने प्रधानमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि कें द्र सरकार चल रहे लोकसभा सत्र में तीन काले कृषि कानूनों को खत्म करे और किसान संगठनों से बात करके कैसे किसानों का भला हो, उसके लिए अच्छे कृषि कानून बना कर प्रधान सेवक की जिम्मेवारी निभाने का काम करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago