आने वाले दिनों में हरियाणा का बदलेगा मौसम, ओले गिरने के आसार, ऐसे करें अपना बचाव

प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है। भारी बारिश के साथ – साथ ओले गिरने के आसार हैं। जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 3 से 5 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की संभावना है। अधिकांश जिलों में रात का पारा बढ़कर 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद फिर ठंड लौटेगी व रात का पारा गिरेगा।

फरीदाबाद की बात करें तो आज यहां का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री रहने के आसार हैं। रात के समय तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा। 3 फरवरी की रात से मौसम में बदलाव आएगा।

आने वाले दिनों में हरियाणा का बदलेगा मौसम, ओले गिरने के आसार, ऐसे करें अपना बचाव

देश समेत प्रदेश में भी इस साल ठंड फरवरी में भी कहर बरपा रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी में दिल्ली में शीतलहर के 7 दिन दर्ज हुए, जो 2008 के बाद सर्वाधिक हैं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील व खुश्क रहेगा। उत्‍तरी और मध्‍य हिस्‍से अब भी सर्दी की चपेट में हैं जबकि हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी का दौर जारी है।

कल रात को तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। प्रदेश में फरीदाबाद समेत कुछ जगहों पर सुबह के समय व देर रात हल्की धुंध छाने की संभावना है। लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में 3 फरवरी की रात से 5 फरवरी के बीच आंशिक बादलवाई और कहीं-कहीं गरज-चमक व हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

ऐसे करें अपना बचाव

ठंड आपको अपना बचाव करना ज़रूरी हो जाता है। ठंड के समय आपको अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। वहीं घरों से बाहर निकलते वक्त पड़ रहे ठंड के अनुसार गर्म कपड़े पहनकर निकलना चाहिए। वहीं बाइक की सवारी करने वालों को घने कोहरे से परहेज करना चाहिए। बाइक चालक व सवार को जैकेट, स्वेटर, उनी टोपी, इनर,हेलमेट तो निश्चित रूप से पहनना ही चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

16 hours ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago