Categories: Faridabad

डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद को मिला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का अवार्ड

डी.पी.एस. ग्रेटर फरीदाबाद को स्टार रेटिंग स्कूल अवार्ड 2020-21 के तहत 5-स्टार रेटिंग स्केल की श्रेणी में ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड समारोह टच एजुकेशन व अंतर्राष्ट्रीय संस्था सीईडी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस अवार्ड के लिए उन स्कूलों को इस श्रेणी में रखा गया जोकि शैक्षणिक, सामाजिक के साथ-साथ अन्य प्लेटफॉर्म पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस मौके पर स्कूल के प्रो-वीसी रोहित जैनेन्द्र जैन ने स्कूल को मिले इस अवार्ड पर स्कूल की प्रिंसीपल, स्टॉफ तथा सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद अपने विद्यार्थियों को बेहतर व गुणवत्ता परक शिक्षा देने के साथ-साथ उनके संपूर्ण विकास के लिए संकल्पबद्ध है और इस दिशा में स्कूल लगातार काम कर रहा है। समय-समय पर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न वर्गों में मिलने वाले पुरस्कार इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है। रोहित जैनेन्द्र जैन ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों का भी स्कूल पर विश्वास मजबूत रखने पर आभार जताया।

डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद को मिला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का अवार्ड

डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद स्कूल की प्रधानाचार्या सुरजीत खन्ना ने बताया कि यह अवार्ड के भारत के सर्वोच्च डे-बोर्डिंग, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अंतर्राष्ट्रीय विद्यलायों के अनेक परिभाषित मानक जैसे कि दसवीं व बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम, अध्यापकों के लिए वर्कशॉप्स के अलावा अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ जैसे खेल, नृत्य, ड्रामा, पेंटिंग, क्विज, विज्ञान व तकनीक के प्रोजैक्ट्स व स्कूल द्वारा प्राप्त की गई अन्य उपलब्धियों व अवार्डों को शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल को यह अवार्ड छठी फ्यूचरिस्टिक ट्रेंड्स इन एजुकेशन पर आयोजित कांफ्रेंस में दिया गया जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षाविदों ने भाग लिया।

इस मौके पर टच एजुकेशन के चीफ एडीटर डॉ. प्रियदर्शिनी नायक, प्रो. सीबी शर्मा, पूर्व चेयरमैन एनआईओएस मरियम नसीर, डायरेक्टर जनरल क्वालिटी अश्योरेंस विभाग, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन, मालद्वीप डॉ. अबदुल्ला रशीद अहमद, मिनिस्टर ऑफ स्टेट, मिनिस्टर ऑफ एजुकेशन, मालद्वीप सहित पूरे देश से गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

इस मौके पर प्रो. दिनेश सिंह, पूर्व वीसी दिल्ली यूनिवर्सिटी अनुराग त्रिपाठी, सचिव सीबीएसई, संयम भारद्वाज, परीक्षा नियंत्रक सीबीएसई सहित अनेक गणमान्य जनों ने ऑनलाइन संबोधित किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

6 hours ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago