इस बजट में हरियाणा के लिए भी है काफी कुछ, जानिये क्या मिलेगा हरियाणा को लाभ

हर बार की तरह इस बार भी आम बजट में कुछ चीजें सस्ती हुई हैं, तो कुछ महंगी। किसी राज्य को काफी कुछ लाभ होगा तो किसी को कम। वैश्विक महामारी के तुरंत बाद पेश हुआ केंद्र की मोदी सरकार का बजट हरियाणा के लिए संतोषजनक है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश आम बजट को संतुलित और लोकहित का बजट बताया

देशभर को नए बजट से उम्मीदें हैं। केंद्रीय बजट पेश होने के बाद से प्रदेश सरकार भी अपने 2021-22 के बजट की तैयारियों में जुट गई है। महामारी से बचाव के लिए आवंटित 35 हजार करोड़ रुपये के बजट का हिस्सा हो या फिर सड़क और रेल तंत्र को मजबूत करने के लिए अकूत धन की व्यवस्था।

Haryana Budget 2020 Focused on reforms in the health and education sector of the common man Jagran Special

यूनियन बजट से आम जनता भी अभी तक संतुष्ट नज़र आ रही है। सभी वर्ग के लोग अभी तक खुश नज़र आ रहे हैं। सड़क और रेल तंत्र को मजबूत करने के लिए अकूत धन की व्यवस्था से अब हरियाणा लाभ से अछूता नहीं रहेगा। कृषि, ग्रामीण विकास, सड़क व रेल तंत्र तथा स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए प्री-बजट चर्चा के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से हालांकि करीब पांच हजार करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की थी।

मनोहर लाल की मांगे जो थी उस से अधिक मिलने की उम्मीद अब जताई जा रही है। जमा-खर्च में जुटे वित्त विभाग के अधिकारियों को लग रहा है कि हरियाणा को इससे कहीं अधिक वित्तीय सहयोग केंद्र की ओर से मिलने वाला है। आपको बता दें, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इस बार के बजट में महिलाओं को नाइट शिफ्ट में कार्य करने की इजाजत भी दी गई है।

मनोहर लाल ने केंद्रीय बजट को विकासोन्मुखी, गरीब हितैषी और भविष्य के अनुकूल बताया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 10 फरवरी को प्रदेश के बजट के लिए मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago