दुनिया के वो देश जिनके पास नहीं हैं अपनी सैन्य ताकत, ऐसे करते हैं अपनी सीमा की सुरक्षा

विश्व में किसी भी देश के लिए उसकी सबसे बड़ी शक्ति उसकी सेना होती है। दुनिया में ऐसे भी काफी देश हैं जिनके पास अपनी सैन्य ताकत ही नहीं है। किसी भी देश में सुरक्षा के दो स्तर होते हैं, पहला पुलिस और दूसरा सेना। जहां पुलिस की जिम्मेदारी देश की आंतरिक सुरक्षा की होता है, तो वहीं सेना की जिम्मेदारी बाहरी सुरक्षा की होती है यानी बॉर्डर की सुरक्षा।

दुनिया में विश्वभर के अंदर किसी भी देश की ताकत का अंदाजा उसकी सैन्य ताकत से लगाया जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जिनके पास अपनी कोई सेना है ही नहीं।

12 Countries Without Military Forces - दुनिया के 12 ऐसे देश जिनके पास नहीं हैं अपनी सैन्य ताकत, देते हैं दुनिया को शांति का संदेश | Patrika News

विश्वभर के जाने – माने मुल्क जिनके बारे में आपने सुना भी होगा जैसे की वेटिकन सिटी, मॉरीशस, कोस्टा रिका, आइस्लैंड, मोनैको कुछ ऐसे देश हैं जिनके पास अपनी सेना नही है। वैटिकन सिटी, यह दुनिया का सबसे छोटा देश है, उसके पास किसी तरह की कोई आर्मी नहीं है। यहां पहले नोबल गार्ड हुआ करते थे, लेकिन साल 1970 में इस संस्था को ध्वस्त कर दिया गया। इस देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी इतालवी सेना की है। 

U.S. Army Infantry Wallpapers - Top Free U.S. Army Infantry Backgrounds - WallpaperAccessU.S. Army Infantry Wallpapers - Top Free U.S. Army Infantry Backgrounds - WallpaperAccess

जिस देश की सेना जितनी बड़ी, अत्याधुनिक और संख्याबल में बड़ी होती है, उसे दुनिया में उतना ही ताकतवर माना जाता है। मोनैको भी एक छोटा सा देश है, जहां 17वीं शताब्दी से ही किसी तरह की कोई सेना नहीं है। हालांकि यहां दो छोटी-छोटी फौजी टुकड़ियां हैं, जिसमें से एक राजकुमार की सुरक्षा करती है और एक नागरिकों की। फ्रांस की सेना इसे सुरक्षा प्रदान करती है। 

देश की सैन्य ताकत से देश के लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा होती है। आज जब पूरी दुनिया के देशों में ज्यादा से ज्यादा बड़ी सेना और खतरनाक हथियारों की होड़ लगी हुई है। हम अगर मॉरीशस की बात करें तो इस देश में वर्ष 1968 से ही किसी तरह की कोई सेना नहीं है। यूरोप के दूसरे सबसे बड़े द्वीप में आइसलैंड आता है. आइसलैंड खूबसूरती के मामले में बहुत अच्छा देश है। यहां पर वर्ष 1869 से ही कोई सेना नहीं है।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh
Tags: army

Recent Posts

Haryana के इस सुंदर कैफे के सामने भूल जाएंगे आप दिल्ली के भी कैफे, पहाड़ और नदियों का होगा एहसास 

देश की राजधानी दिल्ली शुरू से ही लक्जरी लाइफ और सुंदर कैफे के लिए फैमस…

6 hours ago

हरियाणा सरकार ने जारी किया नया कैलेंडर, 2025 में कर्मचारियों को मिलेंगी इतनी छुट्टियां

प्रदेश के हजारों कर्मचारियो के लिए यह खबर बड़ी ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रदेश सरकार…

2 days ago

Haryana के किसानों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, यहाँ जाने कैसे 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

3 days ago

इस वजह के चलते Haryana में इन रूटो की ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

प्रदेश के जो लोग अपना सफ़र करने के लिए ट्रेन का प्रयोग करते हैं यह…

4 days ago

इस तारीख को जारी हो सकता है Haryana में 10वीं का रिजल्ट, जल्दी से यहाँ चेक करें पूरी डिटेल  

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

6 days ago

शिक्षा निदेशालय ने Haryana के स्कूलों के लिए जारी की नई गाइडलाइन, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

अप्रैल का महीना जैसे जैसे खत्म होता जा रहा है, वैसे वैसे प्रदेश में गर्मी…

7 days ago