कबाड़ा बीनने वाले की हत्या, हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की

दोस्तों के संघ मौज मस्ती करने के बाद कबाड़े का काम करने वाले युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या करने के बाद शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। महामारी के दौरान खोखा बंद किया हुआ था। जिसके चलते उसमें दिन के कबाड़ा बीनने के बाद शाम को युवक आकर सोता था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिरखा काॅलोनी निवासर कुंदन ने बताया कि वह उक्त पते पर रहता है।

कबाड़ा बीनने वाले की हत्या, हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की

लेकिन 3 साल से तिगांव रोड टेगोर मोड़ पर अण्डे की स्टाल लगाता है। उनकी स्टोल के साथ तिरखा काॅलोनी निवासी चन्दन का खोखा है। चंदन उक्त खोखे पर चाउमीन बर्गर का काम करता था। लेकिन महामारी के दौरान उक्त खोखा करीब 8 महीने से बंद पड़ हुआ था। उक्त खाली खोखे में रात को शिव हरिजन कालोनी का निवासी सागर आकर सोता था। जो दिन में कूडा बीनने का काम करता था और नशे का भी आदि था। उसके साथ उसके अन्य दोस्त भी अक्सर रात को आकर खाते पीते थे और नशा भी करते थे। जिनमें आपस मे कई बार रात मे लड़ाई झगडे़ भी होते थे।

उन्होंने बताया कि वह रोज रात को 10 बजे खोखा बन्द करके चला जाता है। सागर कबाड़ा बीनने के बाद राजू कबाड़ी को सामान बेचता है। 2 जनवरी को भी रात 10 बजे अपना खोखा बन्द करके चला गया था। तो उसके कुछ समय के बाद मुझे बच्चू सिंह रावत डेरी वाले ने बताया कि तेरे खोखे के साथ में आग लग गई हैं। जिस पर मैं तुरंत अपने खोखे पर पहुचां। जहां पर देखा कि मेरे साथ वाले चंदन के खोखे में आग लगी हुई है। जिसमें रात को सागर उर्फ दातू सोता था। वह खोखा आग से पूरी तरह जल चुका था और उसकी आग मे एक नौजवान व्यक्ति की नाश भी पूरी तरह से जली हुई थी। जिसके दोनों पैर बचे हुए थे और उसके खोखे के साथ में बहुत सारा खून भी पड़ा हुआ था।

जो पहली नजर मे देखने से ऐसा लग रहा था कि यहां पर किसी व्यक्ति ने इस नौजवान लड़के को किसी चीज से मारकर चोंटें पहुंचाई हैं। जिससे उक्त नौजवान की हत्या हो गई। हत्या होने के बाद सबुत को मिटाने के उदेश्य से चन्दन के खोखे में डालकर आग लगाई हैं। जो उक्त नौजवान व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। लेकिन आग में पैर नहीं जलने की वजह से उक्त नौजवान ने लाल रंग का लोयर पहना हुआ था। लोयर ने उक्त नौजवान की पहचान हो पाई। कुंदन ने बताया कि वह नौजवान सागर भी हो सकता है। सागर भाई आकाश जो मुझेड़ी गांव में किराये के मकान मे रहकर मजदुरी करता है। वह भी अक्सर अपने भाई से मिलने खोखे पर आता था। उस खोखे के स्वामित्व को लेकर सागर भी अपने दोस्तों के साथ कई बार रात को झगडे़ भी करता है। शायद इसी वजह से सागर की हत्या की गई हो। जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago