अन्नदाताओं पर भारी पडा केन्द्र सरकार का व्यापारी प्रेम- डाॅ सुशील गुप्ता सांसद, आम आदमी पार्टी

एक तरफ सरकार बार्डर पर बैंठे किसानों की सुध तक नहीं ले रही है, वहीं दूसरी ओर जब बात किसानों से संवाद की आती है तो उनके स्वागत के लिए सरकार कटीलें तारों लाठी डंडो और ठंडे पानी की बौछारो को तैयार रखती है। यह दोगली राजनीति नहीं तो और क्या है।

यहीं नहीं, जब संसद में सरकार को देश के अन्नदाता के मुददो की बात करनी चाहिए तब भी उसका ध्यान केवल और केवल पूंजीपतियों और निजी कम्पनियों को फायदा पहुंचाने की तरफ है। यह कहना है, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के मुख्य सचेतक डा सुशील गुप्ता का।

अन्नदाताओं पर भारी पडा केन्द्र सरकार का व्यापारी प्रेम- डाॅ सुशील गुप्ता सांसद, आम आदमी पार्टी


डा गुप्ता ने कहा कि संसद में सबसे पहला काम किसानों के लिए बनें तीनों बिलों पर चर्चा का होना था। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार का व्यापारी प्रेम उसे और कुछ सोचने का समय तक नहीं देती।

उन्होंने कहा कि सरकार को सबसे पहले 2 महीनें से कडाके की ठंड में सडकों पर ठिठुर रहे किसानों की बात करनी चाहिए और उनकी मांगों पर विचार करते हुए उन्हें संतुष्ट कर वापस घर भेजने की दिशा में काम करना चाहिए। मगर इसके प्रति प्रधानमंत्री मोदी जी के कानों में जूं तक नहीं रेंगती।


यहीं नहीं संसद में जब हमारे द्वारा किसानों के मुददे उठाए जाते है तो, संसद को एक के बाद एक स्थगित कर दिया जाता है। आज यहीं वाक्या हुआ जब हमने संसद में बार-बार किसानों की के मुददे उठाने की कोशिश की तो सभापति महोदय ने एक के बाद एक तीन बार कार्यवाही को स्थागित किया

और अंत में अगले दिन तक के लिए सभा को स्थगित कर यह दर्शा दिया कि सरकार इतना सब होने के बावजूद भी हठ पर अडी है और किसानों के मुददो पर चर्चा करने को तैयार नहीं है।


डा गुप्ता ने कहा कि सरकार कानूनों पर बात करने की बजाए, उनके रास्ते में कटीले तार, व कीले लगा किसानों को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है। इसके बावजूद किसान अपने संयम व धैर्य का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण रूप से धरने को सुचारू रूप से चलाए हुए है।

पुलिस के लाठी-डंडो व पानी की बौछारों को सहने के बावजूद भी अन्नदाता सरकार से उम्मीद लगाए बैठा है कि उनके पक्ष की बात भी सुनी जायेगी।


-डा सुशील गुप्ता ने कहा कि हमारी पार्टी पहले दिन से ही संसद से सडक तक किसानों के मुददो को उठा रही है, और जब तक यह तीनों काले कानून वापस नहीं हो जाते हम किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago