Uncategorized

भगौड़ा घोषित बिल्डर को पकड़ने गई पुलिस के साथ हुई हाथपाई, छत के रास्ते भागने पर पुलिस ने धबोचा

भगौड़ा प्राॅपर्टी कारोबारी को सेक्टर 22 से पकड़ने के लिए गई टीम के साथ आरोपी पक्ष ने हाथापाई व लड़ाई झगड़ किया। जिसके बाद पुलिस ने पड़ोसी की छत पर जाकर आरोपी को कूदकर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना मुजेसर में सरकारी काम में बाधा डालने पर पिता व दोनों बहनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

पुलिस के साथ हाथापाई के दौरान वर्दी भी फट गई।
सेक्टर 7 थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मिथुन कौशिक प्रॉपर्टी का काम करता है। वह अन्य राज्य में काम करता है।

भगौड़ा घोषित बिल्डर को पकड़ने गई पुलिस के साथ हुई हाथपाई, छत के रास्ते भागने पर पुलिस ने धबोचा

प्राॅपर्टी के काम के दौरान उनके कई चेक बाउंस हुए है। चेक बाउंस होने की वजह से कोर्ट के द्वारा भगौड़ा घोषित कर दिया था। चेक बाउंस के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद 25 जनवरी को आरोपी मिथुन कौशिक के खिलाफ सेक्टर 7 थाना पुलिस ने चार मामले में केस दर्ज किए। ओरापी की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम का गठन किया गया। टीम पीसीआर 19 को लेकर आरोपी के निवास स्थान सेक्टर 22 में पहुंची। जैसे ही पुलिस आरोपी के घर पहंची तो आरोपी के परिजनों ने कहा कि मिथुन घर पर नहीं है।

लेकिन पुलिस के कुछ कर्मी ओरापी के घर पर चारों ओर से नजर रखे हुए थे। जिसके बाद दघर के बाहर खड़ी पुलिस ने देखा की आरोपी भागने के चलते अपनी जीप को शुरू कर रहा है। तभी पुलिस के द्वारा उसको पकड़ने के लिए भागने लगी। तभी आरोपी की दो बहनें आई और पुलिसकर्मी को आरोपी मिथुन को छोड़ने के लिए जगरदस्ती करने लगी। आरोपी की बहनों के साथ उनके पिता भी आए गए। इसी चीज का फायदा उठाकर आरोपी फरार होकर घर के अंदर छुप गया।

लेकिन आरोपी के परिजनों ने घर के अंदर घुसने नहीं दिया। जिसके बाद आरोपी अपने ही घर की छत पर चढ़कर दूसरे पड़ोसी की छत से फरार होने की कोशिश कर रहा था। तभी पुलिसकर्मी के द्वारा उसको दोबारा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूरी घटना की शिकायत थाने में दी। जिसके बाद थाना मुजेसर में आरोपी बहनों किरण व कुक्की और आरोपी के पिता राजेंद्र दत्त कौशिक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालना और पुलिस के साथ लड़ाई झगडा़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस झगड़े में हेडकांस्टेबल की वर्दी की कमीज फट गई और उनके हाथों व गर्दन में चोट आई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago